फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   International lavi fair 2021 started in rampur bushahr himachal pradesh

रामपुर बुशहर: अंतरराष्ट्रीय लवी मेला शुरू, न उद्घाटन हुआ और न समापन होगा

Thu, 11 Nov 2021 06:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 11 Nov 2021 06:59 PM IST
सार

एक समय था जब यहां तिब्बत, अफगानिस्तान, उज्बेकिस्तान और नेपाल से पैदल ही कारोबारी पहुंचते थे। हिमाचल समेत देश के विभिन्न राज्यों से कारोबारी यहां आते थे। ज्यादातर कारोबारी चीजों का आदान-प्रदान कर अपने देश में बेचते थे।

विज्ञापन
International lavi fair 2021 started in rampur bushahr himachal pradesh
रामपुर के पाटबंगला मैदान में लवी मेले के दौरान खरीदारी करते लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय लवी मेला गुरुवार से सूक्ष्म तरीके से शुरू हो गया। मेले का न तो उद्घाटन हुआ और न ही समापन होगा। प्रदेश के सबसे बड़े व्यापारिक मेले में इस बार केवल स्थानीय कारोबारी ही अपने उत्पाद बेच पाएंगे। रामपुर के पाटबंगला मैदान में 14 नवंबर तक स्थानीय मार्केट सजेगी। यह मेला ड्राई फ्रूट, चिलगोजा, ऊनी शॉल पश्मीना, गुड़, गुम्मा नमक, मसालों और घोड़े-बकरियों की खरीदारी के लिए प्रसिद्ध है।

विज्ञापन


एक समय था जब यहां तिब्बत, अफगानिस्तान, उज्बेकिस्तान और नेपाल से पैदल ही कारोबारी पहुंचते थे। हिमाचल समेत देश के विभिन्न राज्यों से कारोबारी यहां आते थे। ज्यादातर कारोबारी चीजों का आदान-प्रदान कर अपने देश में बेचते थे। इस बार कोरोना की मार के चलते विभागों ने बजट का हवाला देकर अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का स्तर घटा दिया है। विभागों ने प्रदर्शनियां भी नहीं लगाई हैं। मेले में बिजली व्यवस्था भी नहीं है।
विज्ञापन


इससे व्यापारियों को ठंड और अंधेरे में रात गुजारना मुश्किल होगा। इस बार ऐतिहासिक मेले में किन्नौर, शिमला और कुल्लू से व्यापारी पहुंचे हैं। एसडीएम यादविंद्र पॉल ने बताया कि लवी मेले में स्थानीय उत्पादों के ही स्टॉल लगाने की इजाजत दी है। प्रशासन व्यापारियों को हरसंभव मदद देगा कुछ विभागों को प्रदर्शनी लगाने के लिए कहा गया था, लेकिन बजट की समस्या सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
इन दिनों शिमला जिले में कोरोना पॉजिटिव मामले अधिक आने से अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का आयोजन करना संभव नहीं है। सूक्ष्म तरीके से मेला हो रहा है। मेले की पूरी व्यवस्था एसडीएम रामपुर देख रहे हैं। - आदित्य नेगी, उपायुक्त, शिमला 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed