फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   International Kullu Dussehra: Temporary camp ready, just waiting for the deities to arrive.

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: अस्थायी शिविर तैयार, बस देवताओं के पहुंचने का इंतजार

Sat, 21 Oct 2023 09:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Sat, 21 Oct 2023 09:51 PM IST
सार

ढालपुर में कॉलेज चौक पर प्रवेश द्वार लगाने के साथ माल रोड को भव्य तरीके से सजाया गया है। माल रोड वीआईपी गैलरी में तब्दील हो गया है। 

विज्ञापन
International Kullu Dussehra: Temporary camp ready, just waiting for the deities to arrive.
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के लिए अस्थायी शिविर तैयार। - फोटो : संवाद

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के लिए भगवान रघुनाथ की नगरी को सजाया जा रहा है। देवताओं के लिए अस्थायी शिविर तैयार किए जा रहे हैं। अब सभी को सिर्फ देवताओं के आने का इंतजार है। ढालपुर में कॉलेज चौक पर प्रवेश द्वार लगाने के साथ माल रोड को भव्य तरीके से सजाया गया है। माल रोड वीआईपी गैलरी में तब्दील हो गया है। इसके साथ कॉलेज चौक से एसपी कार्यालय तक रंग-बिरंगी लाइटें लगाई जा रही हैं। ढालपुर के खेल मैदान में लगे हाई मास्ट टावरों ने तो यहां की सुंदरता में चार चांद लगा दिए हैं। पूरा मैदान रात के अंधेरे में जगमगाने लगा है। इसके साथ नगर परिषद के अन्य रास्तों को सजाया जा रहा है।

विज्ञापन


वहीं सात दिन तक ढालपुर में डेरा जमाने वाले देवी-देवताओं के लिए करीब 40 फीसदी शिविर लग गए हैं। शनिवार को देवता बिजली महादेव, घुड़दौड के देवता गणेश, पीज के देवता, माता दशमी वारदा, देवता जमदग्नि ऋषि सहित अन्य देवताओं के अस्थायी शिविर लगाए गए। दशहरा को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। देवी-देवताओं के ढालपुर पहुंचते ही एक साल से सूने पड़े मैदान में रौनक आ आएगी। जिला देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने कहा कि देवी-देवता के अस्थायी शिविर लग गए हैं। उन्होंने कहा कि देवलू अपने-अपने देवता के साथ दशहरा में आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed