फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   international kullu dussehra 2020 decision to be taken by administration

कुल्लू दशहरे को 20 दिन शेष, तैयारियों पर नहीं हो पाई बैठक

Sun, 04 Oct 2020 05:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 04 Oct 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
international kullu dussehra 2020 decision to be taken by administration
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

ढालपुर में मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के लिए 20 दिन बचे हैं, अभी तक तैयारियों को लेकर अभी एक भी बैठक नहीं हो पाई है। कोरोना के चलते इस बार अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के आयोजन को लेकर असमंजस की स्थिति है। दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए सबसे पहले मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में शिमला में बैठक होती थी। इसके बाद स्थानीय स्तर पर दशहरा उत्सव कमेटी बैठकें कर कई निर्णय लेती थी, लेकिन इस बार ऐसा कुछ भी नहीं हो पाया है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अभी तक प्रशासन अटल टनल रोहतांग उद्घाटन के कार्यक्रम में उलझा था। अब एक सप्ताह के अंदर दशहरे को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकती है। दशहरा का स्वरूप इस बार कैसा होगा। दशहरे में कौन-कौन से देवता शामिल होंगे। यह अभी तक तय नहीं हुआ है। देव समाज से जुड़े लोगों की मानें तो इस बार दशहरा वर्ष 1962 की तर्ज पर मनाने की तैयारी चल रही है। देव समाज ने अंदरखाते इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिस तरह कोरोना प्रदेश और जिले में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे में इस बार दशहरे में पिछली साल की तरह रौनक नहीं दिखेगी।
विज्ञापन


कलाकेंद्र में होने वाली सांस्कृतिक संध्या और अन्य आकर्षण के कार्यक्रम शायद ही इस बार देखने को मिलेंगे। भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि दशहरे में देव परंपरा का निर्वहन जरूर किया जाएगा। अब देखना यह है कि दशहरे को लेकर सरकार व प्रशासन क्या निर्णय लेते हैं। दूसरी ओर, देव समाज के जुुड़े लोग भी सरकार की ओर टकटकी लगाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed