फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   International Fair Sri Renuka Ji 2023 inaugurated by himachal vidhan sabha speaker Kuldeep Singh Pathania

Sri Renuka Ji Fair: अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले का आगाज, विस अध्यक्ष ने देव पालकियों को दिया कंधा

Wed, 22 Nov 2023 06:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (नाहन)
संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (नाहन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 22 Nov 2023 06:04 PM IST
सार

शोभायात्रा में भगवान परशुराम और माता रेणुकाजी के मिलन का स्मरण कराती हुई भव्य झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही।

विज्ञापन
International Fair Sri Renuka Ji 2023 inaugurated by himachal vidhan sabha speaker Kuldeep Singh Pathania
अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला शुरू। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की समृद्ध और आलौकिक लोक संस्कृति का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला बुधवार को भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हो गया। प्रदेश सरकार की ओर से विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने देव पालकियों को कंधा देकर मेले का विधिवत शुभारंभ किया। हजारों श्रद्धालु मां रेणुकाजी और पुत्र भगवान परशुराम के मिलन के साक्षी बने। विस अध्यक्ष ने परंपरा के अनुसार देव पालकियों को कंधा देकर श्री रेणुकाजी तीर्थ के लिए रवाना किया।

विज्ञापन


शोभायात्रा दोपहर बाद स्थानीय गिरि नदी में बनाए गए अस्थायी पंडाल से प्रारंभ होकर ददाहू बाजार, गिरि पुल, बेडोन, देवशिला, मेला मैदान से होती हुई शाम ढलने से पूर्व रेणुकाजी तीर्थ के त्रिवेणीघाट पर पहुंची, जहां मां रेणुका और पुत्र परशुराम का पारंपरिक और आध्यात्मिक मिलन हुआ। इस ऐतिहासिक मिलन को देखने के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पारंपरिक लोक वाद्य यंत्रों के साथ शंख, घंटियाल, ढोल-नगाड़ों सहित बैंड बाजों की मधुर ध्वनि के साथ निकाली गई भव्य शोभायात्रा के चलते श्री रेणुकाजी घाटी भगवान परशुराम और माता रेणुकाजी के जयघोष से गूंज उठी। शोभायात्रा में भगवान परशुराम के प्राचीन जामू मंदिर, कटाहा, महासू व मंडलाह के मंदिरों से लाई के गई पालकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा के दौरान चढ़ती पालकी में देवताओं के खुले मन से दर्शन पाकर श्रद्धालु गदगद हो उठे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामना की पूर्ति की कामना भी की।

शोभायात्रा में भगवान परशुराम और माता रेणुकाजी के मिलन का स्मरण कराती हुई भव्य झांकी भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस झांकी में जामूकोटी व खालाक्यार दो पंचायतों के सैकड़ों युवा पूरे जोश के साथ चलते दिखाई दिए। इस मौके पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, स्थानीय विधायक विनय कुमार, उपायुक्त सुमित खिमटा, पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा सहित जिले के आला अधिकारी कर्मचारी, रेणुकाजी विकास बोर्ड के पदाधिकारी और हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed