फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   International airport at Jahu Hamirpur Himachal Pradesh

International Airport: बड़े जहाजों की बाधा रहित उड़ान के लिए जाहू सबसे उपयुक्त स्थान

Wed, 19 Apr 2023 02:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर त्रिपुरारी सांख्यान, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
त्रिपुरारी सांख्यान, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 19 Apr 2023 02:34 PM IST
सार

सरकाघाट और साथ लगते क्षेत्रों के किसानों ने भी इस अड्डे को जाहू सरकाघाट में बनाने के लिए प्रयास शुरू किए हैं। किसानों ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और मुख्यमंत्री सुक्खू को भी पत्र लिखकर यह मांग की है कि बल्ह के किसानों को न उजाड़ा जाए।

विज्ञापन
International airport at Jahu Hamirpur Himachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बल्ह में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का विरोध होने के बाद जाहू क्षेत्र में इस अड्डे का निर्माण करवाने के लिए सरकाघाट, हमीरपुर और बिलासपुर क्षेत्र के पूर्व सैनिकों व अन्य संगठनों ने एवं कई समाजसेवी संस्थाओं ने एकजुट होना शुरू कर दिया है। इन पूर्व सैनिकों में पाकिस्तान और चीन के साथ युद्ध लड़ चुके सैनिक हैं, जो इस हवाई अड्ड़े का निर्माण जाहू में ही करवाने की सिफारिश कर रहे हैं और इसके लिए कई तर्क भी जुटा रहे हैं।

विज्ञापन


पूर्व सैनिकों का कहना है कि बल्ह की अपेक्षा बड़े जहाजों और लड़ाकू विमानों की बाधा रहित उड़ान के लिए जाहू सबसे अधिक उपयुक्त स्थान है। एक तो यहां पर धुंध कम होती है, वहीं इस क्षेत्र से सभी तरह किसी तरह की बाधा नहीं, जबकि बल्ह और सुंदरनगर में धुंध के साथ ही पहाड़ियों का अधिक होना बेहतर उड़ानों के लिए ठीक नहीं।
विज्ञापन


पूर्व सैनिक संयुक्त मोर्चा हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन जगदीश वर्मा, सूबेदार दूनी चंद, नायब सूबेदार शालिगराम, कैप्टन सत्यपाल, हवलदार जयराम शर्मा, कैप्टन बालक राम शर्मा, नायक रमेश चंद ठाकुर, कैप्टन नानक चंद, कैप्टन रोशन लाल चौहान, हवलदार विपिन कुमार का दावा है कि हवाई अड्डा के लिए जाहू सबसे बेहतर है। पूर्व सैनिकों ने कहा कि जिला मंडी के सरकाघाट, हमीरपुर के भोरंज और बिलासपुर में कार्यरत और पूर्व सैनिकों की संख्या बहुत अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने अनुराग और सुक्खू को लिखे पत्र
सरकाघाट और साथ लगते क्षेत्रों के किसानों ने भी इस अड्डे को जाहू सरकाघाट में बनाने के लिए प्रयास शुरू किए हैं। किसानों ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और मुख्यमंत्री सुक्खू को भी पत्र लिखकर यह मांग की है कि बल्ह के किसानों को न उजाड़ा जाए। जाहू और सरकाघाट की बंजर और सरकारी जमीन पर यह अड्डा बनाया जाए। हिमाचल किसान यूनियन प्रदेश महामंत्री तेजनाथ शर्मा, राज्य मुख्य सलाहकार बृजलाल शर्मा, नीना शर्मा, एकादशी जंवाल, अमृतलाल, सुरेश वर्मा आदि किसान नेताओं ने प्रमुखता से कहा कि अब तक बल्ह की उपजाऊ जमीन बीबीएमबी नहर, हाइड्रो प्रोजेक्ट और फोरलेन में जा चुकी है। अब जो बची है उसी बर्बाद न किया जाए।


इस बारे में सरकाघाट क्षेत्र के समाजसेवियों का कहना है कि हवाई अड्डा जाहू में बने, इसके लिए वह न सिर्फ सरकाघाट, बल्कि आने वाले दिनों में आस पास के सभी क्षेेत्रों और जिलों के लोगों को संगठित करेंगे। समाजसेवी शशि शर्मा ने कहा कि वह पहले से ही इसके लिए मुहिम चलाए हुए हैं और इसके लिए वह केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार सहित संबंधित विभाग से भी गुहार लगाएंगे कि इस अड्डे का निर्माण सिर्फ और सिर्फ जाहू में ही होना चाहिए। कहा कि इससे तीन जिलों के लोगों का सीधा लाभ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed