फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   father driver and son conductor HRTC Kullu Depot himachal pradesh

HRTC Kullu Himachal Pradesh: बेटे की सीटी पर चलती है पिता की बस, दिलचस्प बनी जोड़ी

Thu, 09 Jun 2022 06:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: शिमला ब्यूरो Updated Thu, 09 Jun 2022 06:34 PM IST
सार

हिमाचल पथ परिवहन निगम में पिता चालक और पुत्र परिचालक के पद पर कार्यरत हैं। दोनों की जोड़ी दिलचस्प बन रही है।

विज्ञापन
father driver and son conductor HRTC Kullu Depot himachal pradesh
एचआरटीसी कुल्लू डिपो में पिता चालक और पुत्र परिचालक की जोड़ी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन निगम के कुल्लू डिपो में पिता-पुत्र सेवाएं दे रहे हैं। निगम में पिता चालक और पुत्र परिचालक के पद पर कार्यरत हैं। दोनों की जोड़ी दिलचस्प बन रही है। बेटे की सीटी पर पिता बस की ब्रेक लगा रहा है। खास बात यह है कि यह एक साथ एक ही बस में डेढ़ साल तक ड्यूटी दे चुके हैं, जो काफी रोचक है। गौर रहे कि फरवरी 2016 में पुत्र के निगम में भर्ती होने के बाद दोनों ने एक साथ एक ही रुट पर सेवाएं देना शुरू किया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि गांव हटौण, डाकघर शिवाबधार, जिला मंडी के पिता-पुत्र निगम के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिता देवीचंद 2004 तथा पुत्र विक्रांत ठाकुर 2016 से निगम में कार्यरत हैं। हालांकि विक्रांत साल 2020 तक अनुबंध आधार पर निगम में रहे। साल 2021 में ही वह नियमित हुए है।
विज्ञापन


पुत्र के निगम में परिचालक भर्ती होने के बाद शुरुआती प्रशिक्षण के समय पिता और पुत्र साल 2016-18 के बीच डेढ़ साल तक एक ही बस में चालक-परिचालक रहे। परिचालक विक्रांत ठाकुर ने कहा कि उन्हें उनके पिता ने ही काम करना सिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस में परिचालक की क्या भूमिका रहती है, इसके बारे में बताया। कहा कि उन्हें निगम के लिए पिता के साथ काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उधर, निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि मंडी जिला के पिता-पुत्र कुल्लू डिपो में कार्यरत हैं। दोनों निगम के लिए बेहतर सेवाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed