फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Intercom facility for prisoners in jail in dharamshala in himachal pradesh

जेल एक-दूसरे को देखकर इंटरकॉम पर बात कर सकेंगे कैदी, परिजन

Wed, 25 Dec 2019 01:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 25 Dec 2019 01:38 PM IST
विज्ञापन
Intercom facility for prisoners in jail in dharamshala in himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर

लाला लाजपतराय जिला कारागार धर्मशाला में अब कैदी परिजनों से इंटरकॉम के जरिये बात करेंगे। ऐसी व्यवस्था जेल प्रशासन ने कैदियों से मिलने आने वाले उनके परिजनों के लिए की है। परिजनों से मिलने वाले कक्ष को अत्याधुनिक बनाकर वहां पारदर्शी शीशा लगा दिया गया है।

विज्ञापन


कारागार धर्मशाला में जेल प्रशासन ने कई तबदीलियां की हैं। परिजनों के कैदियों से मिलने वाले कक्ष में जाली और ग्रिल हटाकर वहां पर शीशा लगा दिया है। एक-दूसरे से बात करने के लिए इंटरकॉम स्थापित कर दिया है। ताकि जेल में बंद कैदी अपने परिजनों को देख कर बात कर सकें।
विज्ञापन


वहीं अब इंटरव्यू कक्ष में शीशा लगने से परिजन जेल में बंद कैदियों को किसी प्रकार की कोई भी चीज नहीं दे सकेंगे। इससे पहले इंटरव्यू कक्ष में जाली और ग्रिल लगे थे। जाली और ग्रिल के बीच से परिजन अपने कैदियों को जेल वार्डरों की नजरों से छिपकर कोई न कोई चीज मुहैया करवा देते थे, लेकिन अब इंटरव्यू कक्ष में पारदर्शी शीशा लग जाने से इस तरह का आदान-प्रदान भी बंद होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लाला लाजपतराय जिला कारागार धर्मशाला को अत्याधुनिक बनाया जा रहा है। जेल के इंटरव्यू कक्ष में पारदर्शी शीशा लगाया है। साथ ही इंटरकॉम की व्यवस्था की है, ताकि जेल में बंद कैदी अपने परिजनों से बात कर सकें। - विनोद चंबियाल, जेल उपाधीक्षक, धर्मशाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed