फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Inter University Women's Cricket Competition: Guru Nanak Dev University became the winner by defeating HPU Shi

अंतर विश्वविद्यालय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता: एचपीयू शिमला को हरा गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी बनी विजेता

Wed, 22 Nov 2023 08:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 Nov 2023 08:14 PM IST
सार

प्रदेश विश्वविद्यालय को हराकर गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर नाॅर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता बनी।

विज्ञापन
Inter University Women's Cricket Competition: Guru Nanak Dev University became the winner by defeating HPU Shi
गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी बनी विजेता - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को हराकर गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर नाॅर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता बनी। पहली बार फाइनल में पहुंची एचपीयू शिमला की टीम को मात्र एक रन से हार मिली और उपविजेता के खिताब से संतुष्ट होना पड़ा। प्रतियोगिता के फाइनल में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर की ओर से दिए गए 112 रन के लक्ष्य के मुकाबले एचपीयू की टीम 111 रन ही बना सकी।

विज्ञापन


प्रतियोगिता के आयोजन सचिव डॉ. राज कुमार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर के बीच इंदिरा गांधी स्टेडियम ऊना के फाइनल हुआ। अमृतसर ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 20 ओवर में 10 विकेट गंवा 112 रन बनाए। नेहा ने सर्वाधिक 31 रन, पल्लवी ने 16, अंकिता 14 रन और जिज्ञासा ने 11 रन का योगदान टीम को दिया। शिमला की तरफ से साक्षी ठाकुर ने तीन, नैंसी ने दो, ललिता, प्रीति और सोनल ठाकुर ने एक-एक विकेट लिए।
विज्ञापन


एचपीयू शिमला की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 111 रन ही जोड़ सकी। नैंसी शर्मा ने 39 रन, सोनल ठाकुर ने 30 रन बनाकर आउट हुईं। टीम को जीत के लिए अंतिम गेंद पर दो रन चाहिए थे, लेकिन दौड़कर रन लेने के प्रयास में बल्लेबाज रन आउट हो गईं। इस प्रकार टीम 111 रन तक सीमित रही। अमृतसर की प्रियंका मुटरेजा ने तीन व रितिका, नीतू सिंह एवं अंकिता शाह ने एक-एक विकेट हासिल किया। अमृतसर की प्रियंका को प्लेयर ऑफ मैच चुना गया। शिमला की सोनल ठाकुर को प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समापन समारोह में संयुक्त निदेशक औद्योगिक विकास विभाग ऊना के संयुक्त निदेशक अंशुल धीमान, जिला वन अधिकारी ऊना सुशील राणा, अभय रायजादा ने महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतीश कुमार बंसल के साथ विजेता, उपविजेता और तीसरे स्थान पर रही टीम को ट्राफी, मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।


तीसरे स्थान पर रहा महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक
प्रतियोगिता का तीसरे स्थान के लिए मुकाबला पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला व महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के बीच खेला गया। इसमें पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला ने 20 ओवर में सात विकेट गंवा 84 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोहतक की टीम ने 11.2 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर खोकर 88 रन बनाकर आठ विकेट से मैच जीत लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed