फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Integrated Public Health Lab to be built on Kalka-Shimla NH

Himachal News: कालका-शिमला एनएच पर बनेगी इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब

Fri, 05 Jan 2024 11:27 AM IST
Krishan Singh आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Fri, 05 Jan 2024 11:27 AM IST
सार

वर्तमान में आयुष्मान भारत अभियान के तहत प्रदेश स्वास्थ्य विभाग प्रयोगशाला का निर्माण करवाएगा। प्रयोगशाला निर्माण के लिए जल्द ही केंद्र सरकार की ओर से पैसा भी जारी होगा। हाईवे पर अभी तक इस प्रकार की कोई लैब स्थापित नहीं है। 

विज्ञापन
Integrated Public Health Lab to be built on Kalka-Shimla NH
प्रयोगशाला(सांकेतिक) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर कथेड़ में पहली इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ प्रयोगशाला बनेगी। इस प्रयोगशाला में कीटाणुओं और जीवाणुओं की जांच की जाएगी। लैब में इसकी भी तुरंत जानकारी मिलेगी कि यह वायरस या बैक्टीरिया फैल तो नहीं रहा है। साथ ही इसके बचाव के लिए तुरंत कार्रवाई भी हो सकेगी। यदि वायरस या बैक्टीरिया फैल रहा होगा तो इसकी तुरंत रिपोर्ट केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजी जाएगी। यह लैब सीधी राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के तहत कार्य करेगी। वर्तमान में आयुष्मान भारत अभियान के तहत प्रदेश स्वास्थ्य विभाग प्रयोगशाला का निर्माण करवाएगा। प्रयोगशाला निर्माण के लिए जल्द ही केंद्र सरकार की ओर से पैसा भी जारी होगा।

विज्ञापन


हाईवे पर अभी तक इस प्रकार की कोई लैब स्थापित नहीं है। प्रयोगशाला के निर्माण से मरीजों को स्थानीय स्तर फैलने वाली बीमारियों के लिए बाहरी राज्यों में टेस्ट के लिए नहीं जाना पड़ेगा। अभी तक वायरस और बैैक्टीरिया के रोगों की जांच प्रदेश में संभव नहीं हो पाती है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी स्थापित की गई लैब में सैंपल लेकर जांच के लिए बाहरी राज्यों में जांच के लिए भेजे जाते हैं। ऐसे में जब तक रिपोर्ट आती है तब तक एक से दूसरे को बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। 
विज्ञापन


इसे देखते हुए विभाग की ओर से प्रयोगशाला का निर्माण करवाया जा रहा है। खास बात यह है कि लैब से रिपोर्ट भी कुछ ही घंटों में प्राप्त हो जाएगी।सोलन जिला के कथेड़ में निर्माणाधीन अस्पताल के साथ ही इंटीग्रेटेड लैब बनेगी। इसके लिए जगह भी देख ली गई है। नक्शा जल्द ही बनाया जाएगा और बजट आने के तुरंत बाद लैब का कार्य शुरू होगा। प्रयोगशाला में आधुनिक मशीनें लगेंगी। इसमें कई प्रकार के टेस्ट की सुविधा लोगों को मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य सेवाओं को किया जा रहा मजबूत
प्रदेश में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश में नई लैब स्थापित हो रही है। प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने का प्रयास कर रही है ताकि लोगों को बीमारी के उपचार के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े। वहीं आधुनिक लैब को स्थापित करने से बीमारियों का भी आसानी से पता लगाया जा सके। 

कथेड़ में निर्माणाधीन अस्पताल के साथ ही इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ प्रयोगशाला का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए जगह चयनित कर ली गई है। लैब में आधुनिक मशीनें इंस्टाल होंगी। जिनके माध्यम से बीमारियों का पता लगाकर उनकी रोकथाम की जाएगी। -डॉ. एसएल वर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed