{"_id":"5f11a6b38ebc3e637122d25a","slug":"instructions-to-complete-the-admission-process-in-himachal-s-schools-by-31-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 जुलाई तक हिमाचल के स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 जुलाई तक हिमाचल के स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश
Fri, 17 Jul 2020 06:56 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 17 Jul 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 31 जुलाई तक दाखिलों की प्रक्रिया को पूरा करने के निर्देश जारी किए हैं। शुक्रवार को उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि जमा दो कक्षा तक दाखिले ऑनलाइन माध्यमों से पूरे किए जाएं।
विज्ञापन
फोन से भी दाखिले किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों में ऑनलाइन दाखिले करवाने में समस्या आ रही है, वहां पर अभिभावकों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए स्कूलों में बुलाकर दाखिले किए जाएं।
विज्ञापन