{"_id":"6239b679af1e171c9e745162","slug":"instructions-of-directorate-of-higher-education-school-libraries-will-open-for-general-public-from-three-to-five-in-the-afternoon","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्च शिक्षा निदेशालय के निर्देश: सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के पुस्तकालयों में आ सकेंगे आम लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्च शिक्षा निदेशालय के निर्देश: सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के पुस्तकालयों में आ सकेंगे आम लोग
Wed, 23 Mar 2022 10:54 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 23 Mar 2022 10:54 AM IST
सार
विद्यार्थियों की छुट्टी के बाद दोपहर 3:00 से शाम 5:00 बजे तक लोग इन पुस्तकालयों में पसंद की किताबें पढ़ सकेंगे। किताबें घर ले जाने की छूट नहीं होगी।
विज्ञापन
हिमाचल उच्च शिक्षा निदेशालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के करीब 2800 सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के पुस्तकालय अब आम लोगों के लिए भी खोल दिए गए हैं। विद्यार्थियों की छुट्टी के बाद दोपहर 3:00 से शाम 5:00 बजे तक लोग इन पुस्तकालयों में पसंद की किताबें पढ़ सकेंगे। किताबें घर ले जाने की छूट नहीं होगी। इस सेवा के लिए 200 रुपये पंजीकरण फीस लगेगी। बाद में इस राशि को भी लौटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
सभी जिला उपनिदेशकों को इसके निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि सितंबर 2020 को हुई राज्य पुस्तकालय योजना कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया था। कोरोना संकट की वजह से प्रदेश में स्कूल बंद थे। अब हालात सामान्य होने पर इस फैसले को लागू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को फायदा होगा।
विज्ञापन
कॉलेज विद्यार्थी पढ़ सकेंगे ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद
प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में विद्यार्थी ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद को पढ़ सकेंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने कॉलेज पुस्तकालयों के लिए इन्हें खरीदने का फैसला लिया है। हर कॉलेज के लिए हिंदी भाषा में दो हजार रुपये के 14 और अंग्रेजी भाषा में तीन हजार रुपये में 22 संस्करण खरीदे जाएंगे। डीएवी पब्लिकेशन विभाग नई दिल्ली से इनकी खरीद की जाएगी। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि कॉलेज प्रिंसिपल उपलब्ध फंड से खरीद कर सकते हैं।
विज्ञापन