फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Instructions of Directorate of Education: Students will learn yoga and music in primary schools of Himachal

शिक्षा निदेशालय के निर्देश: हिमाचल के प्राथमिक स्कूलों में योग और संगीत सीखेंगे विद्यार्थी

Wed, 12 Jan 2022 11:43 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 12 Jan 2022 11:43 AM IST
सार

शीतकालीन स्कूलों में फरवरी और ग्रीष्मकालीन स्कूलों में अप्रैल से यह दोनों नये विषय पढ़ाए जाएंगे।विद्यार्थियों को शारीरिक तौर पर चुस्त दुरुस्त रखने के लिए सरकार ने योग विषय को शुरू करने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन
Instructions of Directorate of Education: Students will learn yoga and music in primary schools of Himachal
शिक्षा निदेशालय हिमाचल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र से पहली से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों को योग और संगीत विषय पढ़ाया जाएगा। चुनावी दृष्टि पत्र की घोषणा पूरी करने में सरकार जुट गई है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय को इस बाबत आदेश जारी हो गए हैं। प्राथमिक स्तर के शिक्षकों को दोनों विषयों को पढ़ाने की जिम्मेवारी सौंपी गई है। शीतकालीन स्कूलों में फरवरी और ग्रीष्मकालीन स्कूलों में अप्रैल से यह दोनों नये विषय पढ़ाए जाएंगे।

विज्ञापन


विद्यार्थियों को शारीरिक तौर पर चुस्त दुरुस्त रखने के लिए सरकार ने योग विषय को शुरू करने का फैसला लिया है। सरकारी स्कूलों में योग को विषय के तौर पर शुरू करने के लिए चुनावी दृष्टि पत्र में घोषणा की गई थी। इसमें अब योग के साथ संगीत विषय को भी जोड़ दिया गया है। योग और संगीत का पाठ्यक्रम एससीईआरटी सोलन ने तैयार कर लिया है।
विज्ञापन


पाठ्यक्रम में शामिल किए जा रहे इन विषयों की हर हफ्ते दो से तीन कक्षाएं लगेंगी। बच्चों पर पढ़ाई का बोझ न पड़े, इसलिए यह व्यवस्था की जा रही है। प्रारंभिक कक्षाओं में इन विषयों के बारे में सिर्फ समझाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षावार इसके लिए पाठ्यक्रम तैयार कर बड़ी कक्षाओं में पहुंचने तक विद्यार्थियों को इन विषयों में निपुण बनाया जाएगा। इन विषयों की परीक्षाएं भी होंगी। पाठ्यक्रम में योग और संगीत के इतिहास, वर्तमान सहित इन क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त करने वालों की जानकारी दी जाएगी। इन विषयों को पढ़ाने के लिए शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed