{"_id":"5ee7614d7093fe3f947dbe7c","slug":"institutional-quarantine-centers-in-colleges-will-be-vacated-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्थागत क्वारंटीन केंद्र बनाए गए कॉलेज किए जाएंगे खाली, शिक्षा सचिव ने भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्थागत क्वारंटीन केंद्र बनाए गए कॉलेज किए जाएंगे खाली, शिक्षा सचिव ने भेजा पत्र
Tue, 16 Jun 2020 10:11 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 16 Jun 2020 10:11 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहरी राज्यों से प्रदेश में लौट रहे लोगों के रहने के लिए संस्थागत क्वारंटीन केंद्र बनाए गए सूबे के डिग्री कॉलेज खाली किए जाएंगे। शिक्षा सचिव राजीव शर्मा ने सभी जिला उपायुक्तों को कॉलेजों में नए लोगों को नहीं रखने का पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि कॉलेजों में परीक्षाएं करने से पहले परिसरों को सैनिटाइज करने के लिए पर्याप्त समय चाहिए है। ऐसे में जो लोग अभी कॉलेजों में रखे गए हैं, उनकी समयावधि पूरी होने के बाद कॉलेजों को खाली कर दिया जाए।
विज्ञापन
अब नए लोगों को कॉलेज परिसरों में संस्थागत क्वारंटीन ना किया जाए। शिक्षा सचिव राजीव शर्मा ने बताया कि प्रदेश के कई कॉलेजों को जिला प्रशासन ने संस्थागत क्वारंटीन केंद्र बनाया है। अब जुलाई से कॉलेजों को परीक्षाओं के लिए खोला जाना है। ऐसे में परिसरों में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाना जरूरी है।
विज्ञापन
ऐसे में अब नए लोगों को कॉलेजों में ठहराने का जिला प्रशासन बंदोबस्त न करे। जो लोग अभी रखे गए हैं, उन्हें रखने की समयावधि पूरी होते ही कॉलेजों को खाली कर दिया जाए। शिक्षा सचिव ने बताया कि कॉलेजों के खाली होते ही वहां सैनिटाइजेशन शुरू की जाएगी। विद्यार्थियों में परीक्षाओं के दौरान किसी भी प्रकार का भय न रहे। इसके लिए जिला उपायुक्तों को कॉलेजों को संस्थागत क्वारंटीन केंद्रों से मुक्त करने को कहा गया है।
विज्ञापन