{"_id":"60e980368ebc3e056635d3de","slug":"injured-leopard-came-to-drink-water-in-the-stepwell-in-una-himachal-crowd-gathered-to-see","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना: पानी पीने आया घायल तेंदुआ कर रहा था आराम, व्यक्ति ने बावड़ी में किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: पानी पीने आया घायल तेंदुआ कर रहा था आराम, व्यक्ति ने बावड़ी में किया बंद
Sat, 10 Jul 2021 05:57 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बंगाणा (ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, बंगाणा (ऊना)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 10 Jul 2021 05:57 PM IST
सार
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब छह बजे बावड़ी में एक घायल तेंदुआ पानी पीने के लिए पहुंचा। यहां पानी पीने के बाद तेंदुआ आराम कर रहा था कि उसे एक व्यक्ति ने देख लिया। व्यक्ति ने तुरंत बावड़ी के लोहे के गेट को बंद कर दिया।
विज्ञापन
बावड़ी में बंद तेंदुआ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बंगाणा में पानी पीने के बाद आराम कर रहे एक तेंदुए को स्थानीय व्यक्ति ने बावड़ी में बंद कर दिया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को रेस्क्यू किया। तेंदुए पकड़ने की सूचना पर मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए, जिन्हें काबू करने के लिए मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। मामला क्षेत्र की ग्राम पंचायत जसाणा के गांव ऐसन के धार्मिक स्थल आसरी गुफा का है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब छह बजे बावड़ी में एक घायल तेंदुआ पानी पीने के लिए पहुंचा। यहां पानी पीने के बाद तेंदुआ आराम कर रहा था कि उसे एक व्यक्ति ने देख लिया। व्यक्ति ने तुरंत बावड़ी के लोहे के गेट को बंद कर दिया। तेंदुए की दहाड़ने की आवाज सुनने पर पानी की सप्लाई छोड़ने जा रहे वाटर गार्ड पिंकू भी मौके पर पहुंचा। पिंकू ने घटना की जानकारी पंचायत प्रधान अनीता राणा को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर संदीप सेठी, डिप्टी रेंजर बाल कृष्ण शर्मा, फॉरेस्ट गार्ड प्रवीण कुमार, फॉरेस्ट गार्ड अंकुश ठाकुर मौके पर पहुंच गए। उक्त तेंदुए को देखने के लिए काफी ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बार-बार आग्रह के बावजूद नहीं जाने पर विभाग को पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस थाना बंगाणा के थाना प्रभारी प्रेम पाल एएसआई पवन कुमार टीम सहित मौके पर पहुंच गए और लोगों को वहां से हटाया।
विज्ञापन
पशुपालन विभाग की टीम ने ट्रैंकुलाइजर गन से तेंदुए को बेहोश कर उपचार के लिए जिला पशु चिकित्सालय ऊना भेज दिया। बताया जा रहा है कि तेंदुए के पिछले दोनों पंजे चोटिल थे। आशंका जताई जा रही है कि गोली लगने या जानवरों को पकड़ने के लिए लगाए लोहे के तार में उसके पंजे फंस गए हों। इलाज पूरा होने के बाद तेंदुआ जिला कांगड़ा के गोपालपुर चिड़ियाघर में जाकर शान बनेगा। इस संबंध में वन विभाग के आरओ संदीप सेठी ने कहा कि सूचना मिलने पर तुरंत घायल तेंदुए को पुलिस की निगरानी में पकड़कर इलाज के लिए ऊना भेज दिया है।