{"_id":"61e05d045c4c1c3120626062","slug":"initiative-of-himachal-mahal-trust-mata-idol-will-be-installed-in-solan-on-the-lines-of-jakhu-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल महल ट्रस्ट की पहल: जाखू की तर्ज पर सोलन में स्थापित होगी 108 फीट ऊंची मां दुर्गा की मूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल महल ट्रस्ट की पहल: जाखू की तर्ज पर सोलन में स्थापित होगी 108 फीट ऊंची मां दुर्गा की मूर्ति
Thu, 13 Jan 2022 10:50 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कंडाघाट (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, कंडाघाट (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 13 Jan 2022 10:50 PM IST
सार
आश्रम के संस्थापक एवं संचालक स्वामी अमरदेव ने बताया कि 108 फीट ऊंची माता की मूर्ति की स्थापना सरकार और जन सहयोग से की जाएगी। उन्होंने कहा कि सोलन की देवी मां शूलिनी के आशीर्वाद से यह कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
स्वामी अमरदेव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के जाखू में स्थापित विश्व प्रसिद्ध हनुमान मूर्ति की तर्ज पर अब सोलन में माता की मूर्ति स्थापित होगी। जिले की सबसे ऊंची चोटी पर 108 फीट ऊंची मां दुर्गा की यह मूर्ति श्रद्धालुओं के साथ पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी। इस धार्मिक प्रोजेक्ट को मूर्तरूप देने का बीड़ा हिमाचल महल (रामलोक आश्रम) साधु पुल सोलन ट्रस्ट ने उठाया है। आश्रम के संस्थापक एवं संचालक स्वामी अमरदेव ने बताया कि 108 फीट ऊंची माता की मूर्ति की स्थापना सरकार और जन सहयोग से की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सोलन की देवी मां शूलिनी के आशीर्वाद से यह कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इस भव्य मूर्ति के दर्शन शिमला, सोलन, अंबाला और सिरमौर जिलों के विभिन्न हिस्सों से भी किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि रामलोक आश्रम को हिमाचल महल के नाम से जाना जाएगा। हिमाचल महल के परिसर में रामलोक और नागलोक मंदिरों का निर्माण किया है।
विज्ञापन