फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Inflation, The price of pulses increased from Rs 200 to Rs 800 per quintal between the himachal assembly elect

महंगाई: हिमाचल विधानसभा चुनाव के बीच दालों के दाम 200 से 800 रुपये प्रति क्विंटल बढे़

Fri, 25 Nov 2022 10:37 AM IST
Krishan Singh दीपक मेहता, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
दीपक मेहता, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 25 Nov 2022 10:37 AM IST
सार

प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बीच महंगाई लगातार बढ़ी है। पिछले तीन महीने में अरहर, काबुली चना और मसूर के दाम 200 से 800 रुपये प्रति क्विंटल बढ़े हैं। 

विज्ञापन
Inflation, The price of pulses increased from Rs 200 to Rs 800 per quintal between the himachal assembly elect
दालें(सांकेतिक) - फोटो : Istock

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बीच महंगाई लगातार बढ़ी है। पिछले तीन महीने में अरहर, काबुली चना और मसूर के दाम 200 से 800 रुपये प्रति क्विंटल बढ़े हैं। सरसों और रिफाइंड तेल के दाम भी 5 से 13 रुपये लीटर तक बढ़े है। इसका सीधा असर आम जनता के बजट पर पड़ रहा है। सितंबर में 9,600 रुपये क्विंटल अरहर के दाम 10,100 रुपये हो गए हैं। मसूर दाल के दाम 800 रुपये तक बढ़े हैं। काबुली चना के दाम 700 रुपये उछाल के साथ 9,000 रुपये क्विंटल पहुंच गए हैं। इधर, यूक्रेन-रूस युद्ध का असर लगातार बाजार में देखने का मिल रहा है।

विज्ञापन


तेल के दाम लगातार कम-ज्यादा हो रहे हैं। पिछले तीन महीने में रिफाइंड तेल में 13 रुपये बढ़ोतरी के साथ अब दाम 142 रुपये और सरसों तेल के दाम 4 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी के साथ अब 180 रुपये लीटर तक पहुंच गए हैं। शिमला गंज बाजार होलसेल एसोसिएशन के सचिव कमलेश गुप्ता ने बताया कि जनवरी-फरवरी में दालों की नई फसल बाजार में आएगी। अगले तीन महीने में अरहर, काबुली चना और मसूर के दाम कम होने की संभावना नहीं है। राजमा, मसूर और अरहर विदेश से पहुंच रही है। उड़द, चना और दाल चना के दाम आने वाले दिनों में कम होंगे। 
विज्ञापन


देसी मसूर की मांग बढ़ी
बाजार में देसी मसूर की मांग बढ़ी है। विदेश की तुलना में देसी मसूर के दाम 1,000 रुपये प्रति क्विंटल अधिक हैं। विदेश से 8,000 और देसी मसूर 9,000 रुपये प्रति क्विंटल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दालों के दाम प्रति किलो
दाल            1 सितंबर         24 नवंबर
अरहर            96-110        101-115
काबुली चना    83-116         90-124
मसूर              78-82            80-90 (प्रति क्विंटल)
तेल सरसों       176             180 (प्रति लीटर)             
तेल (रिफाइंड)   135           142 (प्रति लीटर)
चीनी                41  (प्रतिकिलो) 


इनके दाम बने हैं स्थिर
दाल              1 सितंबर        24 नवंबर
उड़द              92-110        92-110
मूंगी               86-88         92-95
मलका           83-85         83-85
चना               61-63         61-63
दाल चना        60-64         60-64
बासमती        63             63  (प्रतिकिलो)



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed