फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Inflation shock: Tomato prices reach Rs 100 per kg in Shimla

महंगाई का झटका: शिमला में 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंचे टमाटर के दाम , जानें वजह

Tue, 08 Oct 2024 02:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 08 Oct 2024 02:16 PM IST
सार

शिमला के बाजारों में एक हफ्ते में टमाटर के दाम 40 रुपये प्रति किलो तक बढे़ हैं। मंगलवार को लोअर बाजार सब्जी मंडी में टमाटर 70 से 75 रुपये प्रतिकिलो थोक भाव में बिका। 

विज्ञापन
Inflation shock: Tomato prices reach Rs 100 per kg in Shimla
टमाटर - फोटो : संवाद

विस्तार

त्योहारी सीजन सब्जियों के दाम बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में टमाटर के खुदरा भाव 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए। शिमला के बाजारों में एक हफ्ते में टमाटर के दाम 40 रुपये प्रति किलो तक बढे़ हैं। मंगलवार को लोअर बाजार सब्जी मंडी में टमाटर 70 से 75 रुपये प्रतिकिलो थोक भाव में बिका। वहीं रिटेल में 80 से 100 रुपये प्रति किलो तक बिका। टमाटर की आपूर्ति कम होने के चलते आए दिन दामों में बढ़ोतरी हो रही है। आम आदमी पहले ही महंगाई के बोझ से दबा पड़ा है।

विज्ञापन


अब टमाटर के बढ़े दामों ने गृहिणियों का आर्थिक बजट बिगाड़ के रख दिया है। इसके अलावा मटर के दाम 160, प्याज 60 और शिमला मिर्च 80 से 100 रुपये प्रतिकिलो मिल रही है। सब्जी विक्रेता शेर सिंह ने बताया कि इन दिनों मंडी में टमाटर की मांग ज्यादा बढ़ गई है, लेकिन मांग के अनुसार आपूर्ति कम पहुंच रही है। इसके चलते दाम बढ़ रहे हैं।  सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान विश्वेश्वर नाथ ने बताया कि दिवाली के बाद नासिक से टमाटर की नई फसल की सप्लाई शुरू हो जाएगी, इसके बाद भाव कम हो जाएंगे। इन दिनों केवल हिमाचल में ही टमाटर की फसल बची है, जिसके चलते आपूर्ति कम हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed