फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Go Green Industries will run on PNG for the first time in Himachal, BPCL has expedited the process

PNG: हिमाचल में पहली बार पीएनजी से चलेंगे उद्योग, बीपीसीएल ने तेज की प्रक्रिया

Thu, 10 Oct 2024 11:26 AM IST
Krishan Singh सुरेश बसन, संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
सुरेश बसन, संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Thu, 10 Oct 2024 11:26 AM IST
सार

पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) ने जिले में घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं के बाद एक ओर कदम आगे बढ़ाया है। इसमें जिले के उद्योगों को जोड़ने का सिलसिला शुरू हो चुका है। 

विज्ञापन
Go Green Industries will run on PNG for the first time in Himachal, BPCL has expedited the process
बाथू में पीएनजी मदर स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल में पहली बार उद्योग पीएनजी से चलेंगे। पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) ने जिले में घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं के बाद एक ओर कदम आगे बढ़ाया है। इसमें जिले के उद्योगों को जोड़ने का सिलसिला शुरू हो चुका है। भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने इस दिशा में प्रक्रिया को तेज कर दिया है। मैहतपुर औद्योगिक क्षेत्र के पांच उद्योग पीएनजी से अपना कार्य कर रहे हैं। आने वाले दिनों में बाथू बाथड़ी सहित टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र को भी इस सुविधा से जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है।

विज्ञापन


इस बड़े प्रोजेक्ट पर चल रहा काम
इसके लिए बीपीसीएल की ओर से पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए संबंधित उद्योगों से आवेदन भी मांगे गए हैं। आने वाले समय में पीएनजी गैस से बल्क ड्रग पार्क जैसे बड़े प्रोजेक्ट को भी जोड़ा जाएगा। कुल मिलाकर उद्योगों को पीएनजी से जोड़ने के सिलसिले से जिले में बायलर युक्त और अन्य उद्योगों से होने वाले पर्यावरण प्रदूषण मुक्त का सपना भी साकार होता दिख रहा है।  
विज्ञापन


कंपनी प्रबंधन भी बाथू बाथड़ी और टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र के उर्जा संचालित उद्योगों में पीएनजी सुविधा दने के लिए पूरी तरह तैयार है। बाकायदा कंपनी की ओर से कई उद्योगों से इसके लिए संपर्क भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पांच उद्योगों को जोड़ा
बाथू बाथड़ी में पीएनजी मदर स्टेशन से प्रदेश भर में यहां से गैस सप्लाई की जा रही है। सुविधा में मैहतपुर के पांच उद्योगों को जोड़ा गया है। बाथू बाथड़ी एवं टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र में भी उद्योगों को पीएनजी से जोड़ने के लिए तैयार हैं। उद्योगों की ओर से पीएनजी से संबंधित सुविधा के लिए 9914201421 पर संपर्क किया जा सकता है। - अनुपम श्रीवास्तव, प्रादेशिक प्रबंधक, बीपीसीएल

इन उद्योगों में रहती है पीएनजी की जरूरत 
बायलर, डीजल उपयोग, हीटींग, फार्मास्युटिकल जैसे कई उर्जा खपत वाले उद्योगों में पीएनजी सस्ती सुविधा देकर उद्यमियों के लिए लाभ का सौदा बनेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed