{"_id":"64ec8eddb54422066f0d9e5d","slug":"industries-minister-harshwardhan-chauhan-statement-on-bulk-drug-park-una-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulk Drug Park: उद्योग मंत्री हर्षवर्धन बोले- तीन साल में तैयार होगा बल्क ड्रग पार्क, भूमि देगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulk Drug Park: उद्योग मंत्री हर्षवर्धन बोले- तीन साल में तैयार होगा बल्क ड्रग पार्क, भूमि देगी सरकार
Mon, 28 Aug 2023 05:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 28 Aug 2023 05:45 PM IST
सार
हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश फार्मा उद्योग के क्षेत्र में देश में अलग पहचान स्थापित कर चुका है और राज्य सरकार उद्योगों को और ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
उद्योग मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऊना जिले के हरोली में लगभग 2,000 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन बल्क ड्रग पार्क तीन साल में बनकर तैयार हो जाएगा। पार्क में सरकार सभी प्रकार की मूलभूत और ढांचागत सुविधाओं का सृजन कर रही है। पांवटा साहिब के सतीवाला में ब्रांड न्यू फार्मा लैबोरेट फार्मास्यूटिकल इंडिया लिमिटेड के शुभारंभ के दौरान उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि पार्क में तीन रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली और उद्योग के लिए भूमि सरकार प्रदान करेगी।
विज्ञापन
पार्क सरकार का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट होगा और हर सुविधा से लैस रहेगा। पार्क में कच्चा माल भी तैयार किया जाएगा, जो दूसरे देशों से आयात किया जाता है। उन्होंने उद्योगपतियों को एपीआई में निवेश के लिए आमंत्रित किया। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश फार्मा उद्योग के क्षेत्र में देश में अलग पहचान स्थापित कर चुका है और राज्य सरकार उद्योगों को और ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रयासरत है। सोलन के नालागढ़ में मेडिसिन डिवाइस पार्क की स्थापना की जा रही है।
विज्ञापन
300 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाला यह पार्क देश में अपनी अलग पहचान स्थापित करेगा। इस पार्क में बड़ी-बड़ी इकाइयों की स्थापना की जाएगी। इसके लिए मंत्री ने उद्योगपतियों को अपने प्रस्ताव भेजने के लिए आमंत्रित किया। चौहान ने कहा कि बेशक पांवटा साहिब औद्योगिक क्षेत्र बना है लेकिन जिस तरह से इन उद्योगों का विस्तार होना चाहिए था, वह नहीं हो पाया।
विज्ञापन
पांवटा साहिब में जहां नए उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रयास होंगे। वहीं पुराने उद्योगों के विस्तार को प्राथमिकता प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि घटिया दवाई बनाने वाली कंपनियों पर प्रदेश सरकार लगातार नजर रखे हुए है। दोषी कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।