फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   indigo flight started from Delhi to gaggal kangra airport himachal pradesh

Gaggal Airport: दिल्ली-गगल के बीच इंडिगो की उड़ानें शुरू, पहले दिन 123 यात्रियों ने किया सफर

Sun, 26 Mar 2023 06:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, गगल (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गगल (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 26 Mar 2023 06:53 PM IST
सार

गगल एयरपोर्ट के वरिष्ठ प्रबंधक शैलेश सिंह ने बताया कि इंडिगो की सोमवार, मंगलवार, वीरवार और शुक्रवार को दो-दो उड़ानें, जबकि बुधवार, शनिवार और रविवार को एक-एक उड़ान होगी।

विज्ञापन
indigo flight started from Delhi to gaggal kangra airport himachal pradesh
72 सीटर एटीआर विमान का गगल हवाई अड्डे पर वाटर कैनन सेल्यूट से स्वागत। - फोटो : संवाद

विस्तार

कांगड़ा स्थित गगल हवाई अड्डे के लिए इंडिगो विमानन कंपनी की नई दिल्ली से हवाई सेवाएं शुरू हो गईं। रविवार सुबह निर्धारित समय से डेढ़ घंटा देरी से 10:00 बजे नई दिल्ली से 67 यात्रियों को लेकर विमान यहां पहुंचा और वापसी में 56 यात्रियों को लेकर वापस दिल्ली गया। इस तरह पहले दिन 123 यात्रियों ने सफर किया। गगल एयरपोर्ट पर पहुंचते ही 72 सीटर एटीआर विमान का वाटर शैल्यूट के साथ स्वागत किया गया।

विज्ञापन


अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियों ने विमान के ऊपर पानी की खूब बौछारें कीं। राजधानी दिल्ली में केंद्रीय विमानन मंत्री ज्योतिराज सिंधिया, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने पहली उड़ान को ऑनलाइन हरी झंडी दिखाई। वहीं, गगल से एयरपोर्ट के कार्यकारी निदेशक संजय भारद्वाज ने पहली उड़ान दिल्ली रवाना की। गगल एयरपोर्ट के वरिष्ठ प्रबंधक शैलेश सिंह ने बताया कि इंडिगो की सोमवार, मंगलवार, वीरवार और शुक्रवार को दो-दो उड़ानें, जबकि बुधवार, शनिवार और रविवार को एक-एक उड़ान होगी।
विज्ञापन


सुबह 6:40 बजे विमान दिल्ली से उड़ान भरेगा और गगल एयरपोर्ट पर 8:25 बजे उतरेगा। वहीं, 8:45 बजे गगल से उड़ान भरकर 10:25 बजे दिल्ली पहुंचेगा। सोमवार, मंगलवार, वीरवार और शुक्रवार को होने वाली अतिरिक्त उड़ान के लिए विमान 11:10 बजे दिल्ली से रवाना होकर 12:55 बजे गगल पहुंचेना और 1:15 बजे गगल से उड़ान भर कर 2:55 बजे विमान दिल्ली पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुराग ने मई में आईपीएल मैचों के साथ पहाड़ निहारने का दिया न्योता
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांगड़ा के लिए शुरू हुई इंडिगो की उड़ानों पर खुशी जाहिर की। उद्घाटन समारोह में अनुराग ने केंद्रीय विमानन मंत्री ज्योतिराज सिंधिया और केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह को मई में एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में होने वाले आईपीएल मैच देखने के साथ-साथ पहाड़ों और हिमाचल की सुंदरता निहारने के लिए यहां आने का न्योता दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed