फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   India vs South Africa ODI match orange alert on 12th march by meteorological department

12 मार्च को भारी बारिश का अलर्ट, धुल सकता है धर्मशाला में वन डे मैच

Mon, 09 Mar 2020 11:35 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला/शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला/शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 09 Mar 2020 11:35 AM IST
विज्ञापन
India vs South Africa ODI match orange alert on 12th march by meteorological department
एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला। - फोटो : फाइल फोटो

एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में 12 मार्च को भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाला सीरीज का पहला वन-डे क्रिकेट मैच बारिश की वजह से धुल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 11 को येलो और 12 मार्च को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन बारिश के देवता इंद्रुनाग की पूजा-अर्चना के बाद भंडारा लगाकर उन्हें मना चुकी है। अब मैच के दिन एचपीसीए 8 कन्याओं का पूजन भी करेगी। 

विज्ञापन


अब तक धर्मशाला में पांच अंतरराष्ट्रीय मैच बारिश से प्रभावित हो चुके हैं। इनमें वर्ष 2016 में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के चार मैच शामिल हैं। गत वर्ष 15 सितंबर, 2019 का भारत-दक्षिण अफ्रीका के मध्य होने वाला टी-20 मैच भी बारिश के कारण रद्द हो गया था। बता दें कि बीते टी-20 मैच में एचपीसीए इंद्रुनाग की पूजा करना भूल गई थी। उधर, मैदान के ड्रेनेज सिस्टम का काम भी तक अधूरा है। ऐसे में बारिश ज्यादा हुई तो मैच रद्द हो सकता है। 
विज्ञापन


विस्फोटक बल्लेबाज रोहित टीम में नहीं
चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर चल रहे विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा को टीम में शामिल नहीं किया गया है। इसलिए धर्मशाला में रोहित के चौके-छक्के देखने को नहीं मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed