फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   India vs South Africa ODI Match in Dharamshala Today Updates

IND vs SA 1st ODI: धर्मशाला की पिच पर रन नहीं बादल बरसे, बिना टॉस हुए पहला मैच रद्द

Thu, 12 Mar 2020 03:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 12 Mar 2020 03:05 PM IST
विज्ञापन
India vs South Africa ODI Match in Dharamshala Today Updates
- फोटो : अमर उजाला

दुनिया के सबसे खूबसूरत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियमों में शुमार धर्मशाला में मौसम लगातार दूसरी बार खलनायक बन गया। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वन डे सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। करीब सवा 4 घंटे भीगने के बाद स्टेडियम में पहुंचे हजारों क्रिकेट प्रेमी निराश होकर बाहर लौटे। शाम 5:15 बजे बीसीसीआई ने बारिश के चलते मैच रद्द करने की आधिकारिक घोषणा की। वन डे सीरीज के पहले मैच की मेजबानी मिलने से हिमाचल, जम्मू और पंजाब के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर थी। 

विज्ञापन


 डे नाइट मैच दोपहर 2 बजे शुरू होना था। डेढ़ बजे टॉस होना था, लेकिन टॉस से ठीक 15 मिनट पहले हल्की बारिश शुरू हो गई। बीच-बीच में बारिश रुकी, लेकिन मैच शुरू करने का निर्णय लेते ही फिर शुरू होती रही। क्रिकेट प्रेमी इस आस में भीगते रहे कि शायद 20-20 ओवर का मैच ही हो जाए। दक्षिण अफ्रीका की टीम मैच रद्द होने की घोषणा से 15 मिनट पहले ही होटल पवेलियन रवाना हो गई। इसके बाद भारतीय टीम भी चली गई। 
विज्ञापन

इससे पहले 15 सितंबर 2019 को भी भारत और दक्षिण अफ्रीका के मध्य खेला जाने वाला टी-20 मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। धर्मशाला में सीरीज का पहला वन डे देखने के लिए इस बार ज्यादा वीआईपी नहीं पहुंचे थे। मैच देखने के लिए वीवीआईपी दीर्घा में हिमाचल के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष एवं एचपीसीए अध्यक्ष अरुण धूमल ही पहुंचे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के खेल ने क्रिकेट प्रेमी खूब दौड़ाए

बीच-बीच में बारिश थमी और एचपीसीए के कर्मचारी मैदान को सुखाने के प्रयास करते रहे, लेकिन जैसे ही कर्मचारी मैदान से कवर हटाते, बारिश फिर शुरू हो जाती। जब बारिश का दौर शुरू होता तो क्रिकेट प्रेमी छाते या स्टैंड के नीचे पहुंच जाते। जैसे ही बारिश थमती तो फिर वापस पहुंच जाते। 

एचपीसीए ने स्टेडियम में किया कन्या पूजन
पिछली गलतियों को सुधारते हुए इस मर्तबा एचपीसीए प्रबंधन ने धर्मशाला में बारिश के देवता इंद्रुनाग के मंदिर में पूजा-अर्चना कर माफी मांगी थी। बारिश रोकने के लिए एचपीसीए स्टेडियम में सुबह कन्या पूजन भी किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed