{"_id":"5e5232608ebc3ef3db318f42","slug":"india-vs-south-africa-12-march-2020-tickets-online-available","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-दक्षिण अफ्रीका वन-डे के लिए टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-दक्षिण अफ्रीका वन-डे के लिए टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू
Sun, 23 Feb 2020 01:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर
विपिन चौधरी, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विपिन चौधरी, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 23 Feb 2020 01:36 PM IST
विज्ञापन
एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम धर्मशाला में 12 मार्च को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एकदिवसीय क्रिकेट मैच के लिए ऑनलाइन टिकटों की बिक्री शुरू हो गई। धर्मशाला में खेले जाने वाले मैच के लिए टिकटों की बिक्री पेटीएम पर ऑनलाइन शुरू हुई है। सबसे सस्ता टिकट 850 रुपये में क्रिकेट प्रेमियों को मिलेगा।
विज्ञापन
दस हजार रुपये की सबसे महंगा टिकट कॉरपोरेट बॉक्स का है। 850 रुपये में क्रिकेटप्रेमी ईस्ट स्टैंड-एक और तीन से मैच देख सकते हैं। 1200 रुपये में नॉर्थ वेस्ट स्टैंड के नॉर्थ-एक, नॉर्थ-दो, नॉर्थ-एक लेवल-एक, नॉर्थ-दो के लेवल-एक से मैच देखा जा सकता है। 1250 रुपये में क्रिकेट प्रेमी ईस्ट स्टैंड-दो और वेस्ट स्टैंड-दो से मैच का लुत्फ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
1800 रुपये के टिकट में ईस्ट स्टैंड-तीन और वेस्ट स्टैंड-एक से मैच देख सकते हैं। पवेलियन टैरेस से मैच देखने के लिए दर्शकों को 2500 रुपये का टिकट खरीदना होगा। 3500 रुपये में नॉर्थ वीआईपी स्टैंड और 10 हजार रुपये में कॉरपोरेट बॉक्स से क्रिकेट प्रेमी मैच का आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन