फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   india sri lanka t20 cricket match in hpca stadium dharamshala players press conference on zoom app

धर्मशाला में टी20: जूम एप पर होगी भारत-श्रीलंका के खिलाड़ियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Mon, 21 Feb 2022 11:57 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 21 Feb 2022 11:57 AM IST
सार

धर्मशाला मैचों में एक्रीडेटिड मीडिया के बनाए जाने वाले ग्रुप पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए लिंक शेयर किया जाएगा। कोरोना के चलते श्रीलंका के साथ टी-20 मैचों की सीरीज में बीसीसीआई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का स्वरूप बदला है।

विज्ञापन
india sri lanka t20 cricket match in hpca stadium dharamshala players press conference on zoom app
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 26 और 27 फरवरी को भारत-श्रीलंका के बीच खेले जाने टी-20 मैचों में कोविड-19 के चलते वर्चुअल माध्यम से जूम एप पर खिलाड़ियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। इसके तहत भारत-श्रीलंका की टीमों से एक-एक खिलाड़ी मैच से पूर्व और बाद में मैच की जानकारी साझा करेंगे। इस दौरान जूम एप के माध्यम से ही खिलाड़ियों को पत्रकारों के सवालों का जवाब देना होगा।

विज्ञापन


धर्मशाला मैचों में एक्रीडेटिड मीडिया के बनाए जाने वाले ग्रुप पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए लिंक शेयर किया जाएगा। कोरोना के चलते श्रीलंका के साथ टी-20 मैचों की सीरीज में बीसीसीआई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का स्वरूप बदला है। अब खिलाड़ियों को प्रेस रूम में नहीं आना होगा। इसके लिए टीम के ड्रेसिंग रूम के साथ विशेष सेटअप किया जाएगा। इसके माध्यम से जूम एप पर खिलाड़ी मीडिया से जुड़ सकेंगे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक टी-20 मैच से पूर्व मेहमान और मेजबान टीम का कप्तान या फिर कोई खिलाड़ी मीडिया से रूबरू होता है। मैच में टीम के बारे में जानकारी देता है। मैच के बाद भी विजेता टीम का कप्तान या फिर अन्य एक खिलाड़ी टीम की जीत के बारे में मीडिया से साझा करता है। इस सीरीज में अब जूम एप के माध्यम से ही टीमों के खिलाड़ी मीडिया से रूबरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया से वर्चुअल रूबरू होंगे खिलाड़ी : सुमित
एचपीसीए के सचिव सुमित शर्मा ने बताया कि कोविड-19 को देखते हुए धर्मशाला मैचों में वर्चुअल माध्यम से खिलाड़ी मीडिया से रूबरू होंगे। इसके लिए मीडिया के बनाए ग्रुप प्रेस कॉन्फ्रेंस का लिंक जारी किया जाएगा। बीसीसीआई ने इस बार कोरोना को देखते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस का स्वरूप बदला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed