{"_id":"621621334f2da84fe71db56f","slug":"india-sri-lanka-t20-cricket-match-in-hpca-stadium-dharamshala-after-kanya-poojan-and-indrunag-pooja","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-श्रीलंका टी20: कन्या पूजन के बाद धर्मशाला में शुरू होगा मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-श्रीलंका टी20: कन्या पूजन के बाद धर्मशाला में शुरू होगा मैच
Thu, 24 Feb 2022 11:15 AM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:15 AM IST
सार
26 फरवरी को एचपीसीए प्रबंधन मैदान में देवता इंद्रुनाग की पूजा-अर्चना करेगा। इसके बाद कन्या पूजन कर भारत-साउथ अफ्रीका मैच के दौरान किए गए अपने प्रण को पूरा करेगा।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला।
- फोटो : संवाद
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में चौकों-छक्कों की बरसात से पहले मंत्र और श्लोक गूंजेंगे। यह पहला मौका है जब किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान मैदान में पूजा-अर्चना के बाद कन्या पूजन होगा। कन्या पूजन 26 फरवरी को भारत-श्रीलंका के बीच टी-20 मैच से पहले होगा। एचपीसीए प्रबंधन ने मैच से पहले मैदान में बारिश के देवता इंद्रुनाग की विशेष पूजा और कन्या पूजन करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
26 फरवरी को एचपीसीए प्रबंधन मैदान में देवता इंद्रुनाग की पूजा-अर्चना करेगा। इसके बाद कन्या पूजन कर भारत-साउथ अफ्रीका मैच के दौरान किए गए अपने प्रण को पूरा करेगा। पूजा-अर्चना और कन्या पूजन के लिए एचपीसीए प्रबंधन ने देवता इंद्रुनाग मंदिर खनियारा के पुजारी से संपर्क किया है।
विज्ञापन
एचपीसीए प्रबंधन ने इस बार पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की है। देवता इंद्रुनाग ने भी आशीर्वाद दिया है। पुजारी के माध्यम से भगवान ने कहा है कि हो सकता है कि मैं देखने आऊं, लेकिन उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। एचपीसीए प्रबंधन ने भी 26 फरवरी को मैच से पहले मैदान में कन्या पूजन करने के लिए मुझे बुलाया है। - विपिन शर्मा, पुजारी भगवान इंद्रुनाग मंदिर खनियारा
विज्ञापन
मैच से पहले मैदान में विशेष पूजा और कन्या पूजन किया जाएगा। यह फैसला भारत-साउथ अफ्रीका के मध्य हुए मैच के दौरान लिए गए प्रण को निभाने के चलते लिया गया है। - अवनीश परमार, कोषाध्यक्ष, एचपीसीए