फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   India first Clean Plant Centre will be set up in Himachal Pradesh to boost fruit crop production

Himachal: हिमाचल में स्थापित होगा देश का पहला क्लीन प्लांट सेंटर, तैयार होंगे वायरस रहित सेब समेत अन्य पौधे

Mon, 08 May 2023 10:40 AM IST
अरविन्द ठाकुर विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 08 May 2023 10:40 AM IST
सार

केंद्र सरकार के क्लीन प्लांट प्रोग्राम ऑफ इंडिया के तहत एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) के सहयोग से इस केंद्र को स्थापित करने की तैयारी है। देश में 10 केंद्र स्थापित किए जाने हैं, जिन पर करीब 2,000 करोड़ खर्च होंगे।

विज्ञापन
India first Clean Plant Centre will be set up in Himachal Pradesh to boost fruit crop production
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में देश का पहला क्लीन प्लांट सेंटर स्थापित होगा, जहां वायरस रहित सेब समेत अन्य फलदार पौधे तैयार होंगे। इससे बागवानों को अमेरिका और इटली जैसे देशों से महंगे पौधे आयात नहीं करने पड़ेंगे। सेंटर कहां स्थापित होगा, अभी यह तय नहीं है। सेंटर बनने से जहां बागवानों को उच्च गुणवत्ता वाले वायरस मुक्त पौधे आयातित पौधों की तुलना में 4 गुना तक सस्ते मिलेंगे, वहीं पौधों को क्वारंटाइन करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के बागवानों को भी पौधे सस्ते मिलेंगे। केंद्र सरकार के क्लीन प्लांट प्रोग्राम ऑफ इंडिया के तहत एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) के सहयोग से इस केंद्र को स्थापित करने की तैयारी है। देश में 10 केंद्र स्थापित किए जाने हैं, जिन पर करीब 2,000 करोड़ खर्च होंगे। इस योजना के अध्ययन के लिए शनिवार को 12 सदस्यीय दल आस्ट्रेलिया रवाना हुआ।
विज्ञापन


कृषि मंत्रालय, राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड, एडीबी के प्रतिनिधियों के साथ प्रदेश के बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी, मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा, उद्यान विभाग के निदेशक संदीप कदम, विषय विशेषज्ञ उद्यान डाॅ. शकुन राणा, उद्यान विकास अधिकारी डॉ. रमल कुमार सहित अन्य अधिकारियों का यह दल मेलबर्न और सिडनी के बागवानी विश्वविद्यालय और अनुसंधान केंद्रों का दौरा कर क्लीन प्लांट सेंटर स्थापित करने के लिए जरूरी जानकारी हासिल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य संसदीय सचिव ब्राक्टा ने बताया कि बागवानी को लेकर बनाए जा रहे विजन डॉक्यूमेंट के लिए यह दौरा बेहद अहम रहेगा। उद्यान मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि आस्ट्रेलिया जा रहे दल में प्रोजेक्ट को मंजूरी देने वाले, बजट उपलब्ध करवाने वाले, प्रोजेक्ट स्थापित करने और संचालित करने वाले सभी लोग शामिल हैं।


प्रदेश में हर साल आयात होते हैं एक करोड़ पौधे
प्रदेश के बागवान हर साल करीब एक करोड़ सेब के पौधे आयात करते हैं। बागवान 700 से 800 रुपये प्रति पौधा कीमत चुकाते हैं। क्लीन प्लांट सेंटर स्थापित होने के बाद एक पौधा 150 से 200 रुपये में मिलेगा।

पौधों की यह होगी खासियत
- कम जगह में लग पाएंगे अधिक पौधे
- सामान्य के मुकाबले जल्दी लगेंगे फल
- अंतरराष्ट्रीय स्तर की होगी फलों की गुणवत्ता
- वायरस मुक्त होने से बीमारियों का खतरा नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed