फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   india china clash india china macmohan line draft was signed in shimla

मैकमोहन रेखा: दशकों से भारत-चीन विवाद का कारण, यहां खींचा गया था खाका

Thu, 18 Jun 2020 09:53 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 18 Jun 2020 09:53 AM IST
विज्ञापन
india china clash india china macmohan line draft was signed in shimla
- फोटो : अमर उजाला

भारत और चीन के बीच सीमा को लेकर दशकों से चल रहे विवाद का कारण बनी मैकमोहन रेखा का खाका शिमला में ही खींचा गया था। वर्ष 1913-14 में ब्रिटेन और तिब्बत के बीच सीमा निर्धारण के लिए शिमला कन्वेंशन हुआ था। इसका आयोजन अक्तूबर 1913 से जुलाई 1914 के बीच किया गया था। सम्मेलन के मुख्य वार्ताकार तत्कालीन भारतीय साम्राज्य में ब्रिटेन के विदेश सचिव सर हैनरी मैकमोहन थे, जिनके नाम पर रेखा को मैकमोहन रेखा कहते हैं।

विज्ञापन


माना जाता है कि शिमला कन्वेंशन का आयोजन पंजाब सरकार के अतिथि गृह सिडार हाउस में हुआ था। मैकमोहन लाइन का कुछ ड्राफ्ट वर्क ऐतिहासिक यूनाइटेड सर्विस क्लब (यूएस क्लब) शिमला के भवन में भी किया गया था। हिमाचल पर्यटन विभाग की किताब ‘हर घर कुछ कहता है’ में भी इसका जिक्र है। शिमला विवि इक्डोल में इतिहास विभाग के सहायक प्रोफेसर अंकुश भारद्वाज ने बताया कि शिमला कन्वेंशन में ब्रिटेन से सर हैनरी मैकमोहन, चीन के प्रतिनिधि कमिश्नर इवान चिन और तिब्बत से लोनचेन शातरा मौजूद थे। 1935 में भारत के सर्वे ऑफ इंडिया के मैप में मैकमोहन लाइन को एक आधिकारिक रूप से प्रकाशित किया है।
विज्ञापन


शुरू से ही विवादित रही इस रेखा को लेकर 1950 में विवाद बढ़ गया। इसी वजह से वर्ष 1962 में भारत चीन का युद्ध भी हुआ। इतिहासकारों का कहना है कि चीन मैकमोहन रेखा को यह कहकर मानने से इंकार करता है कि तिब्बत कभी स्वतंत्र देश नहीं था। शिमला कन्वेंशन में उसकी स्वीकृति के बगैर तिब्बत के प्रतिनिधि और ब्रिटिश प्रतिनिधि ने इसे स्वरूप दिया जिसे चीन नहीं मानता। यही वजह है कि मैकमोहन रेखा को लेकर आज भी भारत और चीन के बीच गलवां घाटी जैसी हिंसक घटनाएं हुई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed