{"_id":"63da5663f0eb9b4d6c51ed3f","slug":"india-australia-test-match-practice-in-hpca-cricket-stadium-dharamsala-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट: 25 फरवरी तक पूरा कर लिया जाएगा सभी पिचों का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट: 25 फरवरी तक पूरा कर लिया जाएगा सभी पिचों का काम
Thu, 02 Feb 2023 11:18 AM IST
अरविन्द ठाकुर
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 02 Feb 2023 11:18 AM IST
सार
एचपीसीए के मुख्य पिच क्यूरेटर सुनील चौहान ने कहा कि 15 फरवरी से टेस्ट मैच की पिच को अंतिम रूप देने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए ऐसी पिच तैयार की जाएगी जो पांच दिन अच्छा और एक सामान खेले।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच धर्मशाला में होने वाले टेस्ट मैच में अभ्यास और मैदान की पिचों का स्वभाव एक जैसा ही रहेगा। जिस पिच पर खिलाड़ी अभ्यास करेंगे, मैदान में भी उसी तरह की पिच खेलने के लिए मिलेगी। ऐसा इसलिए कि अभ्यास के दौरान खिलाड़ी समझ सकें कि पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है।
विज्ञापन
मैदान में मैच की पिच सहित प्रैक्टिस एरिया की पिचों को अंतिम रूप देने के लिए 15 फरवरी से काम शुरू कर दिया जाएगा। मैदान में टेस्ट मैच के हिसाब से पिच को तैयार किया जाएगा, जो पांच दिन तक अच्छा खेले।
विज्ञापन
टेस्ट मैच की पिच को अंतिम रूप देने के लिए 15 फरवरी से रोलिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद हर पिच की रोलिंग की जाएगी। इसके साथ ही प्रैक्टिस एरिया की पिचों पर भी रोलिंग का काम होगा। हर प्रैक्टिस एरिया में तीन से चार पिचों को एक जैसा ही बना जाएगा।
विज्ञापन
जिससे गेंदबाजों और बल्लेबाजों को मैच की पिच का भी अभ्यास हो जाएगा। एचपीसीए के मुख्य पिच क्यूरेटर सुनील चौहान ने कहा कि 15 फरवरी से टेस्ट मैच की पिच को अंतिम रूप देने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए ऐसी पिच तैयार की जाएगी जो पांच दिन अच्छा और एक सामान खेले।
इसके अलावा प्रैक्टिस एरिया का पिचों को भी मैच की पिच की तरह तैयार किया जाएगा। जिन पर भारत-ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी अभ्यास करेंगे। 25 फरवरी तक पिचों को तैयार करने का काम पूरा कर लिया जाएगा।