{"_id":"5e5384bb8ebc3ef3df53074b","slug":"ind-vs-sa-one-day-in-dharamshala-hpca-offer-prayer-indrunag-temple-to-avoid-rain-in-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला वनडे: मैच से पहले देव इंद्रूनाग के मंदिर में अनुष्ठान करवाएगा एचपीसीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला वनडे: मैच से पहले देव इंद्रूनाग के मंदिर में अनुष्ठान करवाएगा एचपीसीए
Mon, 24 Feb 2020 01:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर
विपिन चौधरी, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विपिन चौधरी, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 24 Feb 2020 01:40 PM IST
विज्ञापन
एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला।
- फोटो : फाइल फोटो
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच प्रस्तावित एकदिवसीय मैच के सफल आयोजन और मैच में बारिश बाधा न डाले, इसके लिए हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन सात मार्च को खनियारा स्थित इंद्रूनाग मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना करेगी। इस अनुष्ठान में एचपीसीए अध्यक्ष अरुण धूमल सहित प्रबंधन अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएगा।
विज्ञापन
इस अनुष्ठान में शामिल होने के लिए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर को भी निमंत्रण पत्र भेजा जाएगा। सात मार्च को होने वाले विशेष अनुष्ठान में वे सब विधियां अपनाई जाएंगी, जो एचपीसीए स्टेडियम में पहले होने वाले मैचों के दौरान हुई पूजा-अर्चना के दौरान करवाई जाती थीं। सात मार्च को एचपीसीए प्रबंधन खनियारा स्थित बारिश के देवता इंद्रूनाग मंदिर में पूर्व की भांति इस बार भी भंडारे का आयोजन करेगा।
विज्ञापन
15 सितंबर, 2019 को हुई बारिश से लिया सबक
15 सितंबर, 2019 को भारत और साउथ अफ्रीका के मध्य टी-20 मुकाबला था, लेकिन मैच के दौरान क्षेत्र में भारी बारिश हुई। इससे टी-20 मैच का टॉस तक नहीं हो सका था। इस बार भी पूर्व की भांति मैच के दौरान बारिश बाधा न डाले, इसके लिए एचपीसीए प्रबंधन ने सात मार्च को इंद्रूनाग मंदिर में पूजा-अर्चना करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
सात मार्च को एचपीसीए देवता इंद्रूनाग मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना करेगी। इस दौरान वे सभी विधियां अपनाई जाएंगी, जोकि पूर्व में हुए मैचों के दौरान मंदिर में करवाई जाती रही हैं। इस दिन मंदिर में भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। - सुमित शर्मा, सचिव, एचपीसीए