{"_id":"65e72018ae4764c1c4076e65","slug":"ind-vs-eng-jonny-bairstow-said-england-would-like-to-have-a-respectable-farewell-by-winning-the-last-match-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: जॉनी बेयरस्टो बोले- आखिरी मैच को जीतकर सम्मानजनक विदाई चाहेगा इंग्लैंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: जॉनी बेयरस्टो बोले- आखिरी मैच को जीतकर सम्मानजनक विदाई चाहेगा इंग्लैंड
Tue, 05 Mar 2024 07:08 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 05 Mar 2024 07:08 PM IST
सार
इंग्लैंड के खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो ने कहा कि हमारी टीम भी चाहेगी कि आखिरी मुकाबले को जीतकर सीरीज में सम्मानजनक विदाई करे। वह अपना 100वां अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच खेल रहे हैं।
विज्ञापन
इंग्लैंड के खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो ने मंगलवार को धर्मशाला में प्रेस वार्ता में कहा कि पांच मैचों की सीरीज में इंग्लैंड को एक ही जीत मिली है। हमारी टीम भी चाहेगी कि आखिरी मुकाबले को जीतकर सीरीज में सम्मानजनक विदाई करे। वह अपना 100वां अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच खेल रहे हैं। जब बचपन में क्रिकेट खेलना शुरू किया था, तब एक लक्ष्य रखा था कि 100वां टेस्ट मैच खेलूंगा। लेकिन अब यह सपना पूरा होने जा रहा है।
विज्ञापन
टेस्ट क्रिकेट पर बोलते हुए कहा कि भारत, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के साथ खेले मैच उन्हें हमेशा ही यादगार रहेंगे। परिवार के साथ घूमने के लिए भारत खासकर धर्मशाला एक बेहतरीन जगह है। स्टेडियम को लेकर कहा कि आउटफील्ड और विकेट बेहतर बनाई गई है। विश्वकप के मैचों के बाद रणजी के मैच खेले गए हैं। उससे भी पिचें बेहतर हुई हैं। आईईसी विश्व कप के दौरान आउटफील्ड की स्थिति खराब थी, लेकिन अब अब सुधार हुआ है। यहां मैच खेलने का आनंद आएगा।
विज्ञापन