फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   IND vs AUS Test: Chief pitch curator inspects Dharamshala stadium, will submit report to BCCI

IND vs AUS Test: मुख्य पिच क्यूरेटर ने किया धर्मशाला स्टेडियम का निरीक्षण, बीसीसीआई को सौंपेंगे रिपोर्ट

Sat, 04 Feb 2023 11:18 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 04 Feb 2023 11:18 AM IST
सार

 एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि टेस्ट मैच के लिए बीसीसीआई के मुख्य पिच क्यूरेटर ने मैदान का निरीक्षण किया है। इसके अलावा ब्रॉडकास्ट टीम ने भी मैदान का जायजा लिया है। स्टेडियम में अन्य तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। जिन्हें मैच के एक सप्ताह पहले ही पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
IND vs AUS Test: Chief pitch curator inspects Dharamshala stadium, will submit report to BCCI
बीसीसीआई के चीफ पिच क्यूरेटर अशीष भौमिक ने मैदान का निरीक्षण किया। - फोटो : संवाद

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में होने वाले भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के लिए शुक्रवार को बीसीसीआई के चीफ पिच क्यूरेटर अशीष भौमिक ने मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान मैदान की नई आउटफील्ड तैयार करने वाली कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ने भी मुख्य पिच क्यूरेटर को मैदान के बारे में अपडेट दिया। करीब एक घंटा मैदान का निरीक्षण करने के बाद वह मुंबई लौटे गए। अब मुंबई में बीसीसीआई कार्यालय में मैदान निरीक्षण की रिपोर्ट जमा करवाएंगे। इसके अलावा मैच के लिए ब्रॉडकास्टर टीम ने भी मैदान में कैमरा लगाने के प्वाइंटों का निरीक्षण किया है। इस दौरान मेंबर आफ ब्रॉडकास्ट कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहे। जिन्होंने टीम को स्टेडियम के हर कैमरा प्वाइंट का निरीक्षण करवाया। धर्मशाला स्टेडियम में एक से पांच मार्च को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच खेला जाना है।

विज्ञापन


इसके लिए स्टेडियम में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। टेस्ट मैच नई आउटफील्ड पर खेला जाएगा। इसमें एडवांस तकनीक का सब एयर सिस्टम लगाया गया। इससे बारिश के 15 से 20 मिनट बाद ही मैदान खेलने के लिए तैयार हो जाएगा। इसके अलावा स्टेडियम में दर्शकों के सभी स्टैंडों की भी मरम्मत की जा रही है। इसका काम 15 फरवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि टेस्ट मैच के लिए बीसीसीआई के मुख्य पिच क्यूरेटर ने मैदान का निरीक्षण किया है। इसके अलावा ब्रॉडकास्ट टीम ने भी मैदान का जायजा लिया है। स्टेडियम में अन्य तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। जिन्हें मैच के एक सप्ताह पहले ही पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed