{"_id":"63f4731f201c25147807eb78","slug":"income-tax-department-s-raid-in-baddi-packaging-company-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Income Tax Raid: बद्दी में पान-मसाले की पैकेजिंग कंपनी में आयकर विभाग का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Income Tax Raid: बद्दी में पान-मसाले की पैकेजिंग कंपनी में आयकर विभाग का छापा
Tue, 21 Feb 2023 06:14 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी बद्दी (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 21 Feb 2023 06:14 PM IST
सार
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के काठा स्थित यूफ्लेक्स पैकेजिंग कंपनी में भी टीम ने सुबह करीब 11:00 बजे दबिश दी। टीम ने पहुंचते ही कंपनी के गेट को बंद कर दिया और किसी को भी अंदर-बाहर जाने की इजाजत नहीं दी गई।
विज्ञापन
पैकेजिंग कंपनी के ठिकानों पर आयकर विभाग की दबिश।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टैक्स चोरी की सूचना पर पान-मसाले की पैकेजिंग करने वाली कंपनी के देश भर में 64 ठिकानों पर आयकर विभाग की टीमों ने मंगलवार को एक साथ छापा मारा। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के काठा स्थित यूफ्लेक्स पैकेजिंग कंपनी में भी टीम ने सुबह करीब 11:00 बजे दबिश दी। टीम ने पहुंचते ही कंपनी के गेट को बंद कर दिया और किसी को भी अंदर-बाहर जाने की इजाजत नहीं दी गई। इससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। टीम ने कंपनी के कई दस्तावेज कब्जे में लिए हैं।
विज्ञापन
टीम ने यहां पर पहुंचते ही कंपनी प्रबंधकों से जरूरी दस्तावेज मांगे। दोपहर बाद तक टीम यहां पर दस्तावेजों को खंगालती रही। शाम तक चली इस दबिश में कई जरूरी दस्तावेज कब्जे में लिए गए।एसपी बद्दी मोहित चावला ने बताया कि आयकर विभाग की टीम ने उनसे स्टाफ मांगा था। लिहाजा, कुछ कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। उन्होंने कहा कि आयकर विभाग की टीम किस विषय में जांच कर रही है, इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन