फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Inauguration of the fourth tunnel of Bhanupally Bilaspur rail line, 20 percent work of the project completed

भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाइन की चौथी टनल का उद्घाटन, प्रोजेक्ट का 20 प्रतिशत काम पूरा

Sat, 10 Jul 2021 07:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नंगल
अमर उजाला नेटवर्क, नंगल Published by: Krishan Singh Updated Sat, 10 Jul 2021 07:11 PM IST
सार

लगभग 65 किलोमीटर लंबी इस रेल मार्ग परियोजना का 20 प्रतिशत तक कार्य पूरा कर लिया गया है और चार सुरंगें बनकर तैयार हो चुकी हैं। प्रोजेक्ट के प्रभारी राजीव सोनी ने कहा कि भानुपल्ली से बिलासपुर बेरी रेलवे प्रोजेक्ट पर काम जोरों से चल रहा है। 

विज्ञापन
Inauguration of the fourth tunnel of Bhanupally Bilaspur rail line, 20 percent work of the project completed
भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाइन की चौथी टनल का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भानुपल्ली-बिलासपुर-बेरी रेलवे प्रोजेक्ट का निर्माण तेज रफ्तार से चल रहा है। भानुपल्ली से बिलासपुर तक लगभग 65 किलोमीटर रेलवे प्रोजेक्ट के चल रहे निर्माण कार्य में सात सुरंगों और पांच लंबे पुलों का निर्माण किया जा रहा है। भानुपल्ली के साथ लगते गांव दड़ौली के निकट रेलवे प्रोजेक्ट की सुरंग नंबर चार का उद्घाटन प्रोजेक्ट प्रभारी राजीव सोनी ने रिबन काटकर किया। इससे पहले सुरंग की एक साइड को दूसरी साइड को ड्रिल के साथ जोड़ा गया। लगभग 65 किलोमीटर लंबी इस रेल मार्ग परियोजना का 20 प्रतिशत तक कार्य पूरा कर लिया गया है और चार सुरंगें बनकर तैयार हो चुकी हैं।

विज्ञापन


प्रोजेक्ट के प्रभारी राजीव सोनी ने कहा कि भानुपल्ली से बिलासपुर बेरी रेलवे प्रोजेक्ट पर काम जोरों से चल रहा है। इस रेलवे प्रोजेक्ट में सात छोटी-बड़ी सुरंगें बनाई जाएंगी। इनमें से चार का निर्माण पूरा हो चुका है। कहा कि शेष निर्माणधीन सुरंगों का कार्य भी समय रहते पूरा कर लिया जाएगा। स्थानीय ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिल रहा है और विशेषज्ञ कड़ी मेहनत से इस प्रोजेक्ट को समय रहते पूरा करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष तक इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य है। गौर हो कि केंद्र सरकार का यह अति महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट भानुपल्ली से होते हुए बिलासपुर, बेरी होते हुए लेह-लद्दाख तक जाएगा। यह मार्ग भारतीय सेना के लिए भी बहुत लाभदायक होने वाला है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed