फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   In the election year CM Jairam showered announcements on the full statehood day

सोलन: चुनावी साल में सीएम जयराम ने पूर्ण राज्यत्व दिवस पर की घोषणाओं की बौछार

Wed, 26 Jan 2022 04:49 PM IST
Krishan Singh शशिभूषण पुरोहित, सोलन
शशिभूषण पुरोहित, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Wed, 26 Jan 2022 04:49 PM IST
सार

 चुनावी साल में सोलन के ठोडो मैदान से प्रदेश के लिए कई सौगात की बौछार कर सीएम जयराम ठाकुर राजनीतिक संतुलन साधा। खास तौर पर पुलिस कांस्टेबल की मांग को मानकर उनके आंदोलन की धार को कुंद करने की सफल कोशिश की है। 

विज्ञापन
In the election year CM Jairam showered announcements on the full statehood day
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस पर मंगलवार को सीएम जयराम ठाकुर ने घोषणाएं कर हर वर्ग को छूने की कोशिश की है। चुनावी साल में सोलन के ठोडो मैदान से प्रदेश के लिए कई सौगात की बौछार कर उन्होंने राजनीतिक संतुलन साधा। खास तौर पर पुलिस कांस्टेबल की मांग को मानकर उनके आंदोलन की धार को कुंद करने की सफल कोशिश की है। सीएम का फोकस गरीब, बुजुर्ग, बेसहारा और बीमार लोगों पर रहा। उन्होंने बिजली की दरों में स्लैब के आधार पर जहां कटौती की घोषणा की तो सामाजिक पेंशन में आय सीमा 50 हजार करके इसका दायरा भी बढ़ा दिया। हालांकि, इन घोषणाओं से सरकार के राजकीय कोष पर हजारों करोड़ का बोझ बढ़ेगा।

विज्ञापन


लेकिन चुनावी वर्ष होने के चलते इसे राजनीतिक लाभ की मंशा से भी देखा जा रहा है। सीएम ने अपने भाषण में चार साल के कार्यकाल में गरीब, बुजुर्ग, महिलाओं और बीमार लोगों के लिए सहारा, हिमकेयर व वृद्धावस्था पेंशन जैसी योजनाओं का खास तौर पर जिक्र किया। राज्य के एक लाख 75 हजार पेंशनधारकों को पंजाब वेतन आयोग की तर्ज पर लाभ की घोषणा को भी सीएम के मास्टर स्ट्रोक की तरह देखा जा रहा है। चूंकि प्रदेश के लगभग हरेक घर में पेंशन भोगी हैं। इस घोषणा को पूरा करने के लिए सरकार पर 200 करोड़ का बोझ पड़ेगा। खासकर कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त डीए की घोषणा कर सीएम जयराम पूरी तरह से चुनावी मोड में दिखे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में करीब ढाई लाख सरकारी कर्मचारी हैं जो चुनाव में सरकार की दशा और दिशा तय करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed