फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   In the Coronavirus era, mask parcel reached home in kangra himachal

कोरोना काल में पार्सल से घर पहुंचे मास्क से मचा हड़कंप, पढ़ें पूरा मामला

Fri, 29 May 2020 08:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 29 May 2020 08:13 PM IST
विज्ञापन
In the Coronavirus era, mask parcel reached home in kangra himachal
कुरियर से मास्क पहुंचा - फोटो : अमर उजाला

आज भले ही लोग ऑनलाइन खरीदारी को तरजीह दे रहे हैं, लेकिन कई बार ऑनलाइन खरीदारी से ठगी का सामना भी करना पड़ा है। हिमाचल के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर के भवारना निवासी ने ऑर्डर तो डिस्पोजेबल हैंड ग्लव्स किए थे, लेकिन जब घर में कुरियर पहुंचा और इसे खोलकर देखा तो इसमें मास्क निकला। भवारना निवासी महेश कटोच के अनुसार अमेरिका में रह रहे उनके बेटे ने दिल्ली में ऑनलाइन सामान भेजने वाली एक कंपनी को 23 अप्रैल को 100 डिस्पोजेबल हैंड ग्लव्स का ऑर्डर दिया था।

विज्ञापन


इसकी करीब 299 रुपये कीमत भी अदा की गई थी। अब हैरानी इस बात की है कि हैंड ग्लव्स की जगह कंपनी ने उनके घर एक मास्क का कुरियर भेज दिया है। महेश कटोच ने कहा कि बात पैसों की नहीं है, लेकिन जब उनके बेटे ने ऑर्डर डिस्पोजेबल ग्लव्स का दिया था तो कूरियर से मास्क कैसे पहुंच गया। कोरोना काल में उनके घर ग्लव्स की जगह आए मास्क से कोई घटना भी घट सकती है। इससे वह चितिंत हैं। कहा कि वह सामान भेजने वाली कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज करवाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed