{"_id":"60a52e56b41b9271113de5ba","slug":"in-nerchouk-traders-opened-a-free-shop-for-corona-postive-and-attendants","type":"story","status":"publish","title_hn":"LadengeCorona Se: नेरचौक में कारोबारियों ने कोरोना संक्रमितों और तीमारदारों के लिए खोली मुफ्त दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LadengeCorona Se: नेरचौक में कारोबारियों ने कोरोना संक्रमितों और तीमारदारों के लिए खोली मुफ्त दुकान
Wed, 19 May 2021 09:01 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 19 May 2021 09:01 PM IST
सार
दुकान में 24 घंटे लोगों को जरूरत का सामान उपलब्ध करवाया जाएगा। इस पहल में विधायक इंद्र सिंह गांधी ने भी मदद के हाथ बढ़ाए हैं।
विज्ञापन
नेरचौक में निशुल्क दुकान खोली।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरोनाकाल में नेरचौक के कुछ कारोबारियों और लोगों ने मिलकर कोविड रोगियों और तीमारदारों के लिए एक निशुल्क दुकान खोली है। इसमें दूध, फ्रूट, जूस, काढ़ा, चाय, खाना, सामान्य दवाएं, चादर, कंबल और गद्दे जरूरतमंदों को मिलेंगे। गुरुवार से मेडिकल कॉलेज गेट के बाहर जरूरतमंदों के लिए यह सेवा शुरू हो जाएगी। 24 घंटे लोगों को जरूरत का सामान उपलब्ध करवाया जाएगा। इस पहल में विधायक इंद्र सिंह गांधी ने भी मदद के हाथ बढ़ाए हैं। उन्होंने इस पहल को अमलीजामा पहनाने वाले सदस्यों से बातचीत की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
पंचायत समिति के पूर्व उपाध्यक्ष और कारोबारी अनिल सैणी, हंस राज ठाकुर, सुभाष शर्मा और करुण ठाकुर ने बताया कि किसी भी आपदा के समय सामर्थ्य वाले लोगों को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। कोरोना कर्फ्यू के चलते कोविड अस्पताल के रोगियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए वह तत्पर हैं। हर जरूरतमंद की मदद के लिए तैयार रहेंगे। उन्होंने आम जनता से आग्रह किया है कि कोरोना संक्रमित लोगों की अधिक से अधिक मदद करें। यदि किसी कोविड मरीज और तीमारदार को नेरचौक या अन्य किसी जगह उपचार के लिए परेशानी आ रही है, तो वह आकर सहयोग ले सकता है।
विज्ञापन