फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   In memories: First voter Shyam Saran Negi will not cast his vote for the first time in Lok Sabha elections.

यादों में: लोकसभा चुनाव में पहली बार नहीं डलेगा प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी का वोट

Wed, 13 Mar 2024 11:42 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कल्पा (किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, कल्पा (किन्नौर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 13 Mar 2024 11:42 AM IST
सार

 किन्नौर में भारी हिमपात के चलते पांच महीने पहले सितंबर 1951 में हुए चुनाव में  श्याम सरण नेगी ने देश में सबसे पहले वोट डाला था। उन्होंने अब तक हुए सभी मतदान में कुल 34 बार वोट डाला था। 

विज्ञापन
In memories: First voter Shyam Saran Negi will not cast his vote for the first time in Lok Sabha elections.
देश के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी(फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

देश के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी का पहली बार इस लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डलेगा। पांच नवंबर 2022 को घर से विधानसभा के लिए वोट डालने के दो दिन बाद उनका देहांत हो गया था। चुनाव आयोग ने उन्हें ब्रांड एंबेसडर बनाया था। वोट डालने के लिए उनके लिए रेड कारपेट बिछता था। किन्नौर में भारी हिमपात के चलते पांच महीने पहले सितंबर 1951 में हुए चुनाव में उन्होंने देश में सबसे पहले वोट डाला था। उन्होंने अब तक हुए सभी मतदान में कुल 34 बार वोट डाला था। 

विज्ञापन

टिन के डिब्बे में डाला था अपना पहला मतपत्र
नेगी ने जब पहला वोट डाला था, उस समय मतपेटियों की व्यवस्था नहीं थी। टिन के डिब्बों में पार्टियों के चुनाव चिह्न की फोटोकॉपी चिपकाई गई थी। उस समय 85 फीसदी जनता अनपढ़ थी। उन्हें मतदान प्रक्रिया समझाना बेहद मुश्किल था। चुनाव चिह्न भी ग्रामीण परिवेश के हिसाब से लोगों की समझ में आने वाले दिए गए थे। जैसे कि बैलों की जोड़ी, दीपक, मिट्टी का लैंप। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे बने पहले मतदाता
देश में पहली बार 12 फरवरी 1952 को मतदान हुआ, लेकिन फरवरी में बर्फबारी होने के चलते देश के जनजातीय इलाकों में चार महीने पहले 25 अक्तूबर 1951 को मतदान हुआ। शिक्षक श्याम सरण नेगी की भी पहला चुनाव करवाने की ड्यूटी लगी। सुबह सात बजे से वोट डाले जाने थे। नेगी अपना पहला मत देना चाहते थे, इसलिए मतदान केंद्र कल्पा (चिन्नी) में सुबह 6:00 बजे ही पहुंच गए। 6:10 बजे मतदान अधिकारी पहुंचे और उन्होंने अपना मत देने की इच्छा जताई। बताया िक उनकी दूसरे मतदान केंद्र में ड्यूटी लगी है। ऐसे में उनका सुबह 6:15 बजे पहला वोट डलवाया। इसी वजह से देश के पहले मतदाता बने। 
 

विज्ञापन

मतदाता बनने के लिए ऐसे करें ऑनलाइन पंजीकरण

  • लोकसभा चुनाव में आप मतदान करने के लिए पंजीकृत हैं या नहीं, इसे देखने के लिए  https://electoralsearch.in पर जाएं। 
  • यदि आपका नाम सूची में है, तो आप मतदान के पात्र हैं। अन्यथा आप भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट  https://www.nvsp.in पर पंजीकरण करवा सकते हैं। 
  • इस वेबसाइट पर फॉर्म-6 भरना होगा। इसके साथ ही आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियां भी अपलोड करनी होंगी। 
  • प्रक्रिया पूरी होने पर मतदाता सूची में आपका नाम जुड़ जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed