{"_id":"63e50e050656e53c360b4c69","slug":"in-kinnaur-and-kullu-now-minister-cps-will-be-the-president-of-lada-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: किन्नौर और कुल्लू में अब मंत्री-सीपीएस होंगे लाडा के अध्यक्ष, अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: किन्नौर और कुल्लू में अब मंत्री-सीपीएस होंगे लाडा के अध्यक्ष, अधिसूचना जारी
Thu, 09 Feb 2023 08:47 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 09 Feb 2023 08:47 PM IST
सार
जिला किन्नौर में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी और कुल्लू में मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर को लोकल एरिया डेवलपमेंट कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
हिमाचल सरकार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के दो जिलों किन्नौर और कुल्लू में अब मंत्री और सीपीएस लाडा के अध्यक्ष होंगे। ऊर्जा महकमे ने पुरानी अधिसूचना को संशोधित करते हुए इन दोनों जिलों के उपायुक्तों को लोकल एरिया डेवलपमेंट कमेटी (लाडा) का उपाध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। यह कमेटी बिजली परियोजना क्षेत्रों के लिए करोड़ों रूपये की राशि जारी करती है।
विज्ञापन
जिला किन्नौर में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी और कुल्लू में मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर को लोकल एरिया डेवलपमेंट कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। गुरुवार को राजपत्र में इस बाबत अधिसूचना जारी हुई। लाडा के तहत आने वाले फंड को अब मंत्री और मुख्य संसदीय सचिव के माध्यम से मंजूर किया जाएगा। जिलों में बिजली परियोजना क्षेत्रों में की जाने वाली विकास की राशि को लाडा फंड में दिया जाता है। इस कमेटी के माध्यम से फंड जारी होता है।
विज्ञापन