फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   In Himachal now NGO will be formed on one click, notification issued

हिमाचल में अब घर बैठे एक क्लिक पर बन जाएगा एनजीओ, अधिसूचना जारी

Wed, 09 Oct 2019 11:34 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 09 Oct 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
In Himachal now NGO will be formed on one click, notification issued

सहकारी सभाओं और एनजीओ के पंजीकरण के लिए अब डीसी या एसडीएम कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। विभाग की वेबसाइट पर जाकर एचपी सहकारी सभाएं एक्ट-1968 और एचपी सभाएं पंजीयन एक्ट-2006 में ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकेगा। ऑनलाइन ही आवेदन की स्थिति का पता भी चल जाएगा। सहकारिता विभाग ने अधिसूचना जारी कर अब रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन व्यवस्था शुरू कर दी है।

विज्ञापन


प्रदेश में वर्तमान में 47075 सभाएं और 5030 सहकारी सभाएं पंजीकृत हैं। इनमें 17 राज्य स्तरीय और 32 जिला स्तरीय हैं। जबकि 5 हजार से ज्यादा प्राथमिक स्तर की हैं। इसके अलावा 8582 महिला मंडल और 3753 युवक मंडल भी पंजीकृत हो चुके हैं। इन सभाओं के पंजीकरण के दौरान परेशानी को लेकर बड़ी संख्या में पंजीयक से लेकर सरकार तक को शिकायतें आती हैं।  इनमें कुछ शिकायतें पंजीकरण के नाम पर होने वाली कथित धांधली को लेकर भी रहती हैं।
विज्ञापन


लोगों की इन्हीं परेशानियों और भ्रष्टाचार की परेशानी को दूर करने के लिए सहकारिता विभाग ने ऑनलाइन प्रक्रिया की कवायद शुरू की। अब आवेदक को अगर सरकारी कार्यालय में जाकर आवेदन करने में दिक्कत है तो वह सहकारिता विभाग की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकता है। विभाग की ओर से सहकारिता सचिव अक्षय सूद ने बताया कि इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में पंजीकृत सभाओं का भी डाटा हो रहा तैयार

सहकारिता विभाग अब अपनी सारी सेवाओं को पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन कवायद में जुट गया है। नए पंजीकरण ऑनलाइन करने के साथ ही अब पुरानी सभाओं के सारे डाटा को ऑनलाइन किया जा रहा है।

सभाएं किस तरह की हैं और कितना लेनदेन या सरकार से वित्तीय मदद ले चुकी हैं। इसके अलावा उनके कितने सदस्य है और कितने कर्मचारी हैं। सारी जानकारी ऑनलाइन होगी।

इस प्रक्रिया के ऑनलाइन होने के बाद जहां एक ओर सभा के पदाधिकारियों को दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं सरकार को भी एक क्लिक पर ही विभिन्न तरह की सभाओं की पूरी जानकारी उनके सामने आ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed