फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   immigration bureau recruitment on 559 post

इमिग्रेशन ब्यूरो में 559 पदों पर भर्ती, वेतन भी शानदार

Sun, 17 Dec 2017 03:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Sun, 17 Dec 2017 03:11 PM IST
विज्ञापन
immigration bureau recruitment on 559 post

इमिग्रेशन ब्यूरो अनुबंध आधार पर 559 व‌िभिन्न पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इन पदों पर नियुक्‍त होने पर वेतन भी शानदार मिलेगा। इमिग्रेशन ब्यूरो ने अनुबंध आधार पर इमिग्रेशन असिस्टेंट के 526 पद और इमिग्रेशन स्पोर्ट्स स्टाफ के 33 पदों को भरने के लिए सेना से सेवानिवृत्त अधिकारियों से आवेदन मांगे हैं। 

विज्ञापन


उपनिदेशक जिला सैनिक कल्याण, ऊना सेवानिवृत्त मेजर रघुवीर सिंह ने बताया कि इमिग्रेशन असिस्टेंट के पद पर वेतन 36 हजार और इमिग्रेशन स्पोर्ट्स स्टाफ के पदों पर वेतन 28 हजार रुपये दिया जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इमिग्रेशन असिस्टेंट के पद के लिए उम्मीदवार की आयु 50 वर्ष और शैक्षणिक योग्यता जेसीओ या समकक्ष, 12वीं पास या समकक्ष अंग्रेजी बातचीत में प्रवीणता और कंप्यूटर कार्य में दक्षता होना अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि

immigration bureau recruitment on 559 post
इमिग्रेशन स्पोर्ट्स स्टाफ के पद के लिए उम्मीदवार की आयु 45 वर्ष और शैक्षणिक योग्यता एमसीओ या समकक्ष, 12वीं पास या समकक्ष अंग्रेजी बातचीत में प्रवीणता और कंप्यूटर संचालन का ज्ञान होना चाहिए। 

उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवारों के आवेदन पत्र 20 दिसंबर तक आवेदन कर्ता के संबधित राज्य सैनिक बोर्ड/जिला सैनिक बोर्ड के माध्यम से उप निदेशक रोजगार-3 डीजीआर, आरकेपुरम, नई दिल्ली-66 के कार्यालय में पहुंच जाने चाहिए। भर्ती होने के इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय कार्य दिवस की अवधि में संपर्क स्थापित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed