आरपीएसस आएएस 2026: छह दिसंबर को परीक्षा, कब जारी होगी सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड? आयोग ने बताई तारीख
राजस्थान लोक सेवा आयोग की आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 6 दिसंबर को दोपहर 12 से 3 बजे तक होगी। अभ्यर्थी 29 नवंबर से परीक्षा जिला और 3 दिसंबर से एडमिट कार्ड देख सकेंगे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश सुबह 11 बजे बंद हो जाएगा।
विस्तार
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 2026 का कार्यक्रम और अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा 6 दिसंबर को राजस्थान के निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को OMR उत्तर-पत्रक में पांचवां विकल्प भरने के लिए अतिरिक्त 10 मिनट दिए जाएंगे।
परीक्षा जिला और एडमिट कार्ड की तारीख
आयोग ने परीक्षा जिला और एडमिट कार्ड देखने के लिए अलग-अलग तारीखें तय की हैं।
| प्रक्रिया | तारीख |
|---|---|
| परीक्षा जिला की जानकारी | 29 नवंबर 2026 से |
| एडमिट कार्ड जारी | 3 दिसंबर 2026 से |
| प्रारंभिक परीक्षा | 6 दिसंबर 2026 |
| परीक्षा का समय | दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक |
| परीक्षा केंद्र में प्रवेश बंद | सुबह 11 बजे |
अभ्यर्थी 29 नवंबर से राजस्थान SSO पोर्टल पर लॉग इन करके अपना परीक्षा जिला देख सकेंगे। एडमिट कार्ड 3 दिसंबर से RPSC की वेबसाइट और SSO पोर्टल पर उपलब्ध होंगे।
आरपीएससी आरएएस एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
- आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘Admit Card’ लिंक खोलें।
- RAS प्रारंभिक परीक्षा 2026 का लिंक चुनें।
- अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- जानकारी सबमिट करके एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
राजस्थान SSO पोर्टल से
- सबसे पहले sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- अपनी SSO ID और पासवर्ड से लॉग इन करें।
- ‘Citizen Apps (G2C)’ में ‘Recruitment Portal’ खोलें।
- RAS 2026 परीक्षा का विकल्प चुनकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
- एडमिट कार्ड मिलने के बाद उस पर दर्ज नाम, परीक्षा केंद्र, तारीख और निर्देश ध्यान से जांच लें।
परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए 11 बजे की समयसीमा
परीक्षा दोपहर 12 बजे शुरू होगी, लेकिन केंद्र में प्रवेश सुबह 11 बजे बंद कर दिया जाएगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि 11 बजे के बाद किसी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को जांच और पहचान सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए समय से पहले केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है।
पहचान के लिए मूल फोटो पहचान पत्र जरूरी
- परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को अद्यतन और मूल रंगीन आधार कार्ड साथ ले जाना होगा।
- यदि आधार कार्ड पर लगी फोटो पुरानी, धुंधली या साफ नहीं है, तो स्पष्ट और हालिया रंगीन फोटो वाला कोई दूसरा मूल पहचान पत्र भी साथ रखना होगा।
- वैकल्पिक पहचान पत्र के रूप में मूल ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या मतदाता फोटो पहचान पत्र (EPIC) मान्य होंगे।
- अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड पर तय जगह में हालिया रंगीन फोटो लगाकर लानी होगी।
- स्पष्ट और वैध मूल फोटो पहचान पत्र नहीं होने पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
अनुचित साधनों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
आयोग ने अभ्यर्थियों को परीक्षा में सफलता दिलाने का दावा करने वाले दलालों और अवैध एजेंटों से सावधान रहने को कहा है। किसी व्यक्ति द्वारा रिश्वत मांगने या गैरकानूनी मदद का वादा करने पर अभ्यर्थी सबूत के साथ संबंधित जांच एजेंसी या RPSC कंट्रोल रूम को सूचना दे सकते हैं।
राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम, 2022 के तहत नकल, प्रतिरूपण, पेपर लीक या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल पाए जाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। दोषियों के लिए आजीवन कारावास तक की सजा, 10 करोड़ रुपये तक जुर्माना और चल-अचल संपत्ति जब्त करने जैसे प्रावधान हैं।
