हिमाचल में इस दिन से बिगड़ेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में 23 को मौसम खराब रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। प्रदेश के मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और गर्जना होगी, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। उधर, रोहतांग दर्रा के साथ मनाली की ऊंची चोटियों पर शनिवार को बर्फबारी हुई।
पिछले चौबीस घंटे में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य रहा। केलांग में सबसे कम न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे अधिक अधिकतम तापमान ऊना में 31.4 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी शिमला में शनिवार को दिन भर मौसम साफ रहा।
उधर, शिमला का न्यूनतम तापमान 11.2, सुंदरनगर 11.7, भुंतर 10.1, कल्पा 4.0, धर्मशाला 14.6, ऊना 16.0, नाहन 18.6, केलांग 1.8, पालमपुर 12.1, सोलन 10.6, मनाली 6.0, कांगड़ा 12.8, मंडी 13.8, बिलासपुर 16.5, हमीरपुर 16.8, चंबा 11.5, डलहौजी 9.9 और कुफरी 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
शिमला का अधिकतम तापमान 21.0, सुंदरनगर 27.7, भुंतर 27.8, कल्पा 14.2, धर्मशाला 23.4, ऊना 31.4, नाहन 27.3, सोलन 26.0, कांगड़ा 28.7, बिलासपुर 30.2, हमीरपुर 29.3, चंबा 26.3, डलहौजी 14.9 और केलांग 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा।