फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   IMD Forecast: himachal weather expected to remain bad for two days

Himachal Weather: येलो अलर्ट के बीच प्रदेश में खिली धूप, दो दिन मौसम खराब रहने के आसार

Wed, 03 Apr 2024 09:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 03 Apr 2024 09:56 PM IST
सार

प्रदेश में येलो अलर्ट के बीच बुधवार को प्रदेश भर में धूप खिली। गुरुवार और शुक्रवार को कई क्षेत्रों में मौसम खराब रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
IMD Forecast: himachal weather expected to remain bad for two days
शिमला के रिज मैदान पर खिली धूप - फोटो : amar ujala

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट के बीच बुधवार को प्रदेश भर में धूप खिली। गुरुवार और शुक्रवार को कई क्षेत्रों में मौसम खराब रहने के आसार हैं। बुधवार को नौ क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री पार दर्ज हुआ। छह अप्रैल से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। लाहौल-स्पीति जिला में अभी भी जनजीवन पटरी पर नहीं लौटा है। जिला में 170 सड़कें और 27 बिजली ट्रांसफार्मर अभी भी ठप हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होने से बुधवार को बारिश और बर्फबारी नहीं हुई।

विज्ञापन

अब पांच अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ के दोबारा सक्रिय होने का पूर्वानुमान जताया गया है। बुधवार को राजधानी शिमला में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी मौसम मिलाजुला बना रहा। मैदानी जिलों में पारा चढ़ने से गर्मी बढ़ गई है। उच्च पर्वतीय जिलों के न्यूनतम तापमान को छोड़कर अन्य क्षेत्रों के पारे में सुधार दर्ज होने से सुबह और शाम के समय मौसम सुहावना हो गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

कल्पा, केलांग का न्यूनतम पारा माइनस में
मंगलवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 1.6 और कुकुमसेरी में माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश में बीते दिनों हुई बर्फबारी के चलते इस क्षेत्रों के मौसम में अभी भी ठंडक बरकरार है। इसके अलावा मंगलवार रात को कल्पा में न्यूनतम तापमान 4.2, मनाली में 7.5, नारकंडा में 6.2, रिकांगपिओ में 7.8, मनाली में 7.5, डलहौजी में 10.3, शिमला-सुंदरनगर-ऊना में 10.6, सोलन में 10.0, धर्मशाला में 14.1, नाहन में 14.5, कांगड़ा में 13.1, मंडी में 11.1 और बिलासपुर में 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन

IMD Forecast: himachal weather expected to remain bad for two days
शिमला के रिज मैदान पर खिली धूप - फोटो : amar ujala

प्रदेश के प्रमुख स्थानों पर अधिकतम तापमान
ऊना   33.2
धौलाकुआं 32.4
बिलासपुर 31.8
बरठीं 31.7
सुंदरनगर 31.0
कांगड़ा 30.8
चंबा 30.5
मंडी 30.2
नाहन 30.1
भुंतर 28.8
सोलन 28.0
धर्मशाला 27.1
मनाली 22.5
शिमला 22.2

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed