फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   ima passing out parade 2021 Himachal Pradesh young officers lieutenant in Indian Army

IMA POP 2021: सच की सपनों की उड़ान, सेना में बने अफसर, परिजनों का सीना गर्व से फूला

Sun, 12 Dec 2021 10:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कोटला (कांगड़ा)/मुल्थान (कांगड़ा)/योल (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटला (कांगड़ा)/मुल्थान (कांगड़ा)/योल (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 12 Dec 2021 10:02 PM IST
सार

दूरदराज गांव धरमान के अक्षय ठाकुर (22) पुत्र राम रत्न सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। अक्षय ठाकुर गरीब परिवार से संबंध रखते हैं। अक्षय ने सैनिक स्कूल सूजानपुर से 12वीं की पढ़ाई की। 2018 में एनडीए की परीक्षा पास की।

विज्ञापन
ima passing out parade 2021 Himachal Pradesh young officers lieutenant  in Indian Army
सेना में लेफ्टिनेंट बने अक्षय चौधरी, अक्षय ठाकुर, अभिषेक समयाल। - फोटो : संवाद

विस्तार

कांगड़ा जिले में विस क्षेत्र जवाली के अंतर्गत पंचायत भाली के अभिषेक समयाल ने भारतीय सेना में बतौर लेफ्टिनेंट बनकर प्रदेश और परिजनों का नाम रोशन किया है। सेवानिवृत्त कैप्टन प्रदीप समयाल और माता कृष्णा देवी के घर जन्मे अभिषेक समयाल का बचपन से ही सेना में अधिकारी बनने का सपना रहा। 

विज्ञापन


परिजनों ने भी बेटे के हौसले को बढ़ाया और उनको सेना अधिकारी बनने के लिए मेहनत करवाई। अभिषेक समयाल सेना में कमीशन पास करते हुए आर्मी में भर्ती हुए हैं। रविवार को अभिषेक समयाल का घर पहुंचने पर परिवारजनों और ग्रामीणों ने स्वागत किया।
विज्ञापन


पिता प्रदीप समयाल ने बताया कि अभिषेक समयाल की शुरुआती शिक्षा ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल भाली में हुई और उसके बाद सैनिक स्कूल में अपनी बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर एनडीए की परीक्षा पास की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटा भंगाल के अक्षय बने सेना में लेफ्टिनेंट
मुल्थान तहसील के दूरदराज गांव धरमान के अक्षय ठाकुर (22) पुत्र राम रत्न सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। अक्षय ठाकुर गरीब परिवार से संबंध रखते हैं। अक्षय ने सैनिक स्कूल सूजानपुर से 12वीं की पढ़ाई की। 2018 में एनडीए की परीक्षा पास की। तीन साल पुणे खडकबासला में कोर्स किया।

इंडियन आर्मी देहरादून में एक साल पूरा करने के बाद देहरादून में राष्ट्रपति की ओर से 310 युवाओं को लेफ्टिनेंट की उपाधि दी गई। अक्षय ठाकुर ने बताया की कांगड़ा हम पांच से पांच युवा लेफ्टिनेंट बने हैं। देहरादून में पास आउट परेड के दौरान अक्षय के साथ दादा शेर सिंह, पिता राम रत्न, बहन आंचल ठाकुर, भाई अभय ठाकुर शामिल रहे। 

पिता से प्रेरणा लेकर अक्षय ने पहनी सेना की वर्दी
विकास खंड धर्मशाला के सिद्धबाड़ी गांव के अक्षय चौधरी टीईएस 38 से भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट नियुक्त हुए हैं। अक्षय की प्रारंभिक शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल योल में हुई है। इनके पिता सूबेदार मेजर सुभाष चंद सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं।


माता कुसम लता गृहिणी हैं। अक्षय चौधरी ने कहा कि वह अपने पिता से प्रेरित हुए और हमेशा खुद को उनकी वर्दी में देखना चाहता था। इसके लिए चार साल का प्रशिक्षण किया, जिसमें एक साल के लिए अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed