फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   IMA POP 2023: Sanjay Thakur of Una became Lieutenant, grandfather, father and uncle also served indian a

IMA POP 2023: सेना में सेवाएं देने वाले परिवार के 9वें सदस्य बने लेफ्टिनेंट संजय ठाकुर

Sat, 09 Dec 2023 07:30 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Sat, 09 Dec 2023 07:30 PM IST
सार

ऊना जिले की बंगाणा तहसील के गांव डोहगी उपरली निवासी संजय ठाकुर सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। 

विज्ञापन
IMA POP 2023: Sanjay Thakur of Una became Lieutenant, grandfather, father and uncle also served indian a
ऊना के संजय ठाकुर बने लेफ्टिनेंट - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले की बंगाणा तहसील के गांव डोहगी उपरली निवासी संजय ठाकुर सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। अब वह 11 जाट रेजीमेंट में सेवाएं देंगे। संजय के बड़े भाई विनय ठाकुर एसजेवीएन में इंजीनियर हैं। संजय का परिवार वर्तमान में ऊना रक्कड़ कॉलोनी फेज-4 का स्थायी निवासी है। संजय ने अपनी पहली से दसवीं तक की शिक्षा माउंट कार्मल स्कूल ऊना से और बारहवीं एसएसआरवीएम ऊना से प्राप्त की। उन्होंने डिग्री कॉलेज ऊना में दाखिला लिया और दूसरे ही साल में सेना में भर्ती होकर डोगरा रेजीमेंट में चले गए।

विज्ञापन


वहां तीन साल उपरांत कमीशन प्राप्त किया और आईएमए देहरादून में प्रशिक्षण के लिए गए। चार साल के कठिन प्रशिक्षण के बाद उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। उनके परिवार में दादा और उनके दो भाई, पिता और दो चाचा भी भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके हैं। अब संजय के दो भाई भी सेना में हैं। संजय अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी के नौवें सदस्य हैं जो सेना में सेवाएं देंगे। संजय ने अपनी उपलब्धि का श्रेय दादी स्व. शीला देवी, माता-पिता और गुरुजनों को दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed