फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Illegal Tree Felling in Chamba 661 wooden sleepers Recovered

Illegal Tree Felling: खैरना और चुंडी जंगल में मिले 661 स्लीपर, विभागीय जांच शुरू

Mon, 21 Aug 2023 10:34 AM IST
अरविन्द ठाकुर प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 21 Aug 2023 10:34 AM IST
सार

विभाग इस बात को लेकर जांच में जुटा है कि आखिरकार जंगल में इतनी मात्रा में स्लीपर कहां से पहुंच गए। जिन लोगों ने जंगल में स्लीपरों को रखा है। उनकी पहचान करने के लिए भी विभाग जांच में जुट चुका है।

विज्ञापन
Illegal Tree Felling in Chamba 661 wooden sleepers Recovered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

वन मंडल चुराह के खैरना और चुंडी जंगल में वन विभाग ने 661 देवदार और कायल के स्लीपर बरामद किए हैं। पिछले कुछ दिनों से वन विभाग जंगल में अवैध कटान की गुमनाम शिकायत होने के बाद गंभीरता से जांच करवा रहा है। पहले जांच में पाया कि जंगल में विभाग से टीडी के लिए मंजूर देवदार के पेड़ों के बजाय दूसरे पेड़ों को काट दिया गया। इसमें विभाग को 135 पेड़ों के ठूंठ भी बरामद हुए। ये टीडी के नाम पर गलत तरीके से काटे गए। इसके लिए विभाग ने अपने आठ कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। कर्मचारियों को 15 दिनों के भीतर कारण बताओ नोटिस का जवाब देना होगा।

विज्ञापन


विभाग के शिकंजा कसते ही कुछ टीडी धारकों ने अवैध रूप से काटे पेड़ की लकड़ी जंगल में फेंक दी है। कई ऐसे अन्य लोग भी हैं जिन्होंने अवैध तरीके से जंगल से लकड़ी चोरी की थी। वे भी विभागीय कार्रवाई से बचने के लिए जंगल में लकड़ी ठिकाने लगा रहे हैं। कुछ दिन पहले जंगल में जांच के दौरान कोई भी स्लीपर नजर नहीं आए थे। लेकिन विभाग के शिकंजा कसते हुए लोग घरों में छिपाकर रखी लकड़ी को जंगल और नालों में ठिकाने लगा रहे हैं।
विज्ञापन


अब विभाग इस बात को लेकर जांच में जुटा है कि आखिरकार जंगल में इतनी मात्रा में स्लीपर कहां से पहुंच गए। हालांकि कुछ स्लीपर जंगल में पहले से पड़े थे। जिन लोगों ने जंगल में स्लीपरों को रखा है। उनकी पहचान करने के लिए भी विभाग जांच में जुट चुका है। टीडी और लॉट के तहत गलत निशानदेही को लेकर भी विभाग जांच कर रहा है। ऐसे में विभागीय जांच पूरी होने के बाद ही पेड़ों के कटान की गुत्थी सुलझ पाएगी। फिलहाल वन मंडलाधिकारी ने जांच टीम को जंगल में सक्रिय कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध कटान की जांच में पहले टीडी के तहत मंजूर पेड़ों के स्थान पर दूसरे पेड़ों को काटने का मामला सामने आया था। अब विभाग को जंगल में देवदार और कायल के स्लीपर बरामद हुए हैं। इसको लेकर विभाग गंभीरता से जांच कर रहा है। - सुशील गुलेरिया, वन मंडल अधिकारी, चुराह।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed