फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Illegal mining worth Rs 35 crore in Una's Swan river

Illegal Mining: हिमाचल के ऊना की स्वां नदी में 35 करोड़ रुपये का अवैध खनन, ईडी की प्रारंभिक जांच में खुलासा

Fri, 23 Sep 2022 09:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Fri, 23 Sep 2022 09:50 PM IST
सार

ईडी ने पुलिस थाना सदर ऊना में वर्ष 2021 में दर्ज अवैध खनन के एक मामले को आधार मानते हुए मनी लॉर्डिंग को लेकर जांच शुरू की है। इस सिलसिले में पिछले करीब पांच दिनों से ईडी की टीम ऊना जिले में डेरा जमाए हुए हैं और मौके पर तथ्य जुटा रही है।

विज्ञापन
Illegal mining worth Rs 35 crore in Una's Swan river
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पुलिस थाना सदर ऊना में वर्ष 2021 में दर्ज अवैध खनन के एक मामले को आधार मानते हुए मनी लॉर्डिंग को लेकर जांच शुरू की है। इस सिलसिले में पिछले करीब पांच दिनों से ईडी की टीम ऊना जिले में डेरा जमाए हुए हैं और मौके पर तथ्य जुटा रही है। टीम लगातार तथ्यों को वेरिफाई करने के साथ अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही है और संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है। ईडी की प्रारंभिक जांच में यह पूरा मामला ऊना जिले में स्वां नदी से 35 करोड़ रुपये के अवैध खनन से जुड़ा हुआ पाया गया है। ईडी ने आधिकारिक जानकारी जारी करते हुए बताया कि टीम ने अवैध खनन के सिलसिले मैसर्ज लखविंद्र सिंह स्टोन क्रशर्स, मानव खन्ना, नीरज प्रभाकर, विशाल उर्फ विक्की और अन्य के घरों और परिसरों की ऊना, मोहाली, पंचकूला में तलाशी ली है।

विज्ञापन


तलाशी के दौरान ईडी टीम को कई दस्तावेज और नकदी भी बरामद हुई है। ईडी की जांच सामने आया है कि ऊना जिले में स्वां नदी किनारे बेहताशा अवैध खनन किया गया है। यह अवैध खनन स्वां नदी के किनारे समेत खदानों में किया गया है। जांच में पाया गया कि है कि खननकारियों ने लीज से अधिक क्षेत्र और निर्धारित गहराई से अधिक खनन किया है। अवैध रूप से अधिक खनन की गई रेत, बजरी और पत्थर और बोल्डर को धड्डले से राज्य सरकार को बिना किसी कर का भुगतान कर गुप्त तरीके से ठिकाने लगाया गया। इसके अलावा बड़े पैमाने पर पर्यावरण मानकों का पालन न करने से पर्यावरण पहुंचाया गया। ईडी विभिन्न विभागों के साथ एक संयुक्त सर्वे कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वास्तविक तौर पर अवैध खनन से कितनी मात्रा में हुआ है।
विज्ञापन


ईडी को तलाशी के दौरान दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस, प्रॉपर्टी दस्तावेज, 15.37 लाख रुपये नकदी मिली है। इन दस्तावेजों का विश्लेषण करने पर ईडी ने पाया कि समांनातर तौर पर दस्तावेजों के सेट बनाए गए थे। जिसमें एक छोटे अंतराल के लिए वास्तविक खनन का विवरण भी शामिल है। जांच पाया गया है कि अवैध खनन में शामिल लोगों ने अब तक करीब 35 करोड़ रुपये अवैध खनन किया है। इस मामले में ईडी की जांच जारी है। बता दें कि ईडी पिछले पांच दिनों से ऊना जिले में लगातार जांच कर रही है। जांच में मामले से जुड़े लोगों को साथ लेकर पट्टा क्षेत्र समेत अन्य जगहों में जांच पड़ताल की गई है। राजस्व विभाग और खनन विभाग के अधिकारी विभागीय जांच में शामिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed