{"_id":"6489b39a208bbb09df040063","slug":"illegal-felling-of-deodar-trees-in-chamba-anonymous-letter-to-forest-department-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कटान मामला: गुमनाम पत्र ने उड़ाई विभाग की नींद, जांच के लिए कमेटी बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कटान मामला: गुमनाम पत्र ने उड़ाई विभाग की नींद, जांच के लिए कमेटी बनाई
Wed, 14 Jun 2023 06:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 14 Jun 2023 06:04 PM IST
सार
प्रधान वन सचिव को एक गुमनाम पत्र भेजा गया है। इसमें बताया गया है कि वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से देवदार के पेड़ों का अवैध कटान हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अवैध कटान के शिकायत पत्र ने वन विभाग की नींद उड़ा दी है। जिले के चुराह वन मंडल में देवदार के पेडों के अवैध कटान का एक मामला शांत नहीं होता नहीं है तो दूसरा मामला उजागर हो जाता है। इस बार वन मंडल चुराह की वन बीट खैरना और चुंगी में देवदार के हरेभरे पेडों के अवैध कटान का मामला सामने आया है। इसको लेकर एक गुमनाम पत्र प्रधान वन सचिव को भेजा गया है।
विज्ञापन
इसमें बताया गया है कि इन दोनों वन बीटों में वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से देवदार के पेड़ों का अवैध कटान हुआ है। गुमनाम पत्र भेजने वाले ने अपना नाम उजागर नहीं किया है। हालांकि पत्र के साथ अवैध कटान की दर्जनों फोटो संलग्न की हैं। सरकार के ध्यान में यह मामला आते ही इसकी गंभीरता से जांच करवाने के आदेश वन मंडलाधिकारी चुराह को दिए गए हैं।
विज्ञापन
वनमंडलाअधिकारी ने वन परिक्षेत्र अधिकारी चकोली की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी गठित कर दी है। इस जांच कमेटी को दोनों वन बीटों में जाकर अवैध कटान की सत्यता का पता लगाने के आदेश दिए हैं। जांच कमेटी 15 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट बनाकर वनमंडलाधिकारी को सौंपेगी।
विज्ञापन
इसी रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल इस मामले में वनमंडलाधिकारी भी जांच कर रहे हैं। यदि अवैध कटान को लेकर की गई गुमनाम शिकायत सच साबित हुई तो इसकी गाज वन विभाग के कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों पर भी गिर सकती है।
खैरना और चुंगी वन बीट में अवैध कटान की शिकायत मिलते ही जांच कमेटी गठित कर दी गई है। यह कमेटी 15 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट देगी। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वह सरकार के आदेशानुसार स्वयं भी जांच कर रहे हैं। - सुशील कुमार गुलेरिया, वनमंडल अधिकारी चुराह।