फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Illegal drug business case: Bansal, accounts of owner of Janet company and eight people including wife seized

अवैध दवा कारोबार मामला: जैनेट कंपनी के मालिक बंसल, पत्नी सहित आठ लोगों के अकाउंट सीज

Wed, 30 Mar 2022 02:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 30 Mar 2022 02:18 PM IST
सार

प्रतिबंधित और नशीली दवाओं के अवैध कारोबार मामले में जैनेट फार्मा कंपनी के मालिक दिनेश बंसल और उसकी पत्नी सहित आठ लोगों के बैंक अकाउंट सीज किए गए हैं। नारकोटिक्स सेल की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने पंजाब के जीरकपुर और बरनाला में यह कार्रवाई की। 

विज्ञापन
Illegal drug business case: Bansal, accounts of owner of Janet company and eight people including wife seized
दवादयां(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रतिबंधित और नशीली दवाओं के अवैध कारोबार मामले में जैनेट फार्मा कंपनी के मालिक दिनेश बंसल और उसकी पत्नी सहित आठ लोगों के बैंक अकाउंट सीज किए गए हैं। नारकोटिक्स सेल की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने पंजाब के जीरकपुर और बरनाला में यह कार्रवाई की। सीज किए गए दो खाते कंपनी के लेन-देन का हिसाब रखने वाले कर्मचारियों के बताए जा रहे हैं। मुख्य आरोपी बंसल का साथी दवा विक्रेता अंडरग्राउंड हो गया है। उसकी धरपकड़ के लिए तीन बार जांच टीम राजस्थान के सीकर में दबिश दे चुकी है।  एसआईटी को सूचना मिली है कि पूरे उत्तर भारत में अवैध दवा कारोबार का धंधा चल रहा है।

विज्ञापन


छानबीन में यह भी सामने आया है कि 2018-19 में पंजाब में ड्रग्स एंड कास्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन को लेकर कंपनी का थोक दवा लाइसेंस रद्द भी हो चुका है। इसके साथ ही कंपनी ने 2019 में बद्दी में अपना थोक दवा व्यवसाय शुरू किया था। पंजाब के बरनाला में भी कंपनी की एक फार्मा फैक्टरी चल रही थी।
विज्ञापन


यह पाया गया है कि दो साल के भीतर प्रतिबंधित और नशीली दवाओं के अवैध कारोबार से 100 करोड़ रुपये का लेन-देन कंपनी ने किया है। करीब 30 कंपनियां जांच के दायरे मेें है। डीएसपी स्टेट नारकोटिक्स दिनेश शर्मा ने बताया कि अवैध दवा कारोबार मामले की जांच जारी है। आरोपी बंसल और उसकी पत्नी सहित आठ लोगों के बैंक खाते सीज किए गए हैं। छानबीन में कई तथ्य सामने आए है, जिसके आधार पर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed