{"_id":"614cb7ef8ebc3efd5e1a06fe","slug":"igmc-not-shimla-now-psa-plant-will-be-set-up-in-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीएमसी शिमला नहीं, अब मंडी में लगाया जाएगा पीएसए प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीएमसी शिमला नहीं, अब मंडी में लगाया जाएगा पीएसए प्लांट
Fri, 24 Sep 2021 11:33 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:33 AM IST
सार
कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की समस्या को देखते हुए आईजीएमसी अस्पताल के लिए अतिरिक्त प्लांट स्वीकृत किया गया था। जिला प्रशासन, डीआरडीओ और टाटा द्वारा परिसर में जगह का चयन कर प्लांट स्थापित करना था। लेकिन अब यह प्लांट अस्पताल पहुंचा तो मेडिकल कॉलेज से अस्पताल परिसर लाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
आईजीएमसी शिमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीएम केयर फंड के तहत आईजीएमसी लाया गया पीएसए प्लांट अब मंडी शिफ्ट किया जाएगा। प्लांट के अस्पताल परिसर स्थित चयनित जगह पर न पहुंच पाने के कारण सरकार ने यह फैसला लिया है। आईजीएमसी प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि की है। कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की समस्या को देखते हुए आईजीएमसी अस्पताल के लिए अतिरिक्त प्लांट स्वीकृत किया गया था। जिला प्रशासन, डीआरडीओ और टाटा द्वारा परिसर में जगह का चयन कर प्लांट स्थापित करना था।
विज्ञापन
लेकिन अब यह प्लांट अस्पताल पहुंचा तो मेडिकल कॉलेज से अस्पताल परिसर लाना मुश्किल हो गया है। लिहाजा, अब इस प्लांट को मंडी शिफ्ट करने के लिए कहा गया है। सूत्रों का कहना है कि अस्पताल में जब प्लांट लगाया जाना था, तो इसमें अस्पताल प्रबंधन की ओर से किसी भी तकनीकी व्यक्ति को शामिल नहीं किया गया। जिस वजह से उक्त अधिकारी यह समझ नहीं पाए कि प्लांट यहां पर कैसे लाया जाएगा। यही वजह रही कि अब इस प्लांट को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन